दिल्ली हाई कोर्ट को बम धमकी वाला ईमेल: 2 बजे ब्लास्ट की चेतावनी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
दिल्ली हाई कोर्ट को ईमेल से धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

BY: MOHIT JAIN

दिल्ली हाई कोर्ट में शुक्रवार सुबह अचानक हड़कंप मच गया, जब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल मिला। ईमेल में 2 बजे के बाद विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

ईमेल में मिली धमकी

सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरा यह मेल सुबह 10:41 बजे हाई कोर्ट के महापंजीयक अरुण भारद्वाज को मिला। ईमेल में दावा किया गया कि यह साजिश पाकिस्तान और तमिलनाडु के बीच ‘पवित्र शुक्रवार’ को अंजाम दी जाएगी। मेल में 1998 के पटना बम धमाकों जैसी साजिश की बात लिखी गई थी।

इसके बाद कोर्ट के जजों ने कार्यवाही रोक दी और सभी मामलों में नई तारीखें दे दी गईं। बम निरोधक दस्ते और दिल्ली पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

सुरक्षा एजेंसियों की जांच

धमकी मिलने के बाद कोर्ट प्रशासन, पुलिस और साइबर सेल हरकत में आ गए। पुलिस इस मेल के स्रोत का पता लगाने और इसके पीछे शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि मेल में एक मोबाइल नंबर और कुछ नामों का भी जिक्र किया गया है।

ईमेल में राजनीतिक दलों पर वंशवाद और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। साथ ही एक व्यक्ति सत्यभामा सेंगोट्टायन और DMK नेता डॉ. एझिलन नागनाथन का नाम भी आया। मेल में दावा किया गया कि ‘पवित्र शुक्रवार’ की इस्लामी नमाज के तुरंत बाद दिल्ली हाई कोर्ट के जज चैंबर में विस्फोट किया जाएगा।

अलर्ट जारी बढ़ाई सुरक्षा

इस धमकी के बाद कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया। बम निरोधक दस्ता और दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीमें तलाशी में जुटीं। फिलहाल किसी विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी गंभीरता से मामले की पड़ताल कर रही हैं।

इस तरह की धमकियां न्यायिक संस्थाओं और आम जनता दोनों के लिए चिंता का विषय बन जाती हैं। अब सबकी नजरें सुरक्षा एजेंसियों की जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा