,

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, गाजियाबाद पुलिस को मिली कॉल से मचा हड़कंप

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी सीधे गाजियाबाद पुलिस को फोन कर दी गई, जिसके बाद यह मामला तुरंत दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर किया गया। आरोपी का फोन इस समय बंद है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

गाजियाबाद पुलिस को देर रात मिली धमकी

जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात लगभग 11 बजे गाजियाबाद पुलिस की PCR (पुलिस कंट्रोल रूम) को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। कॉल मिलते ही गाजियाबाद पुलिस ने अलर्ट होकर इस सूचना को उत्तर-पश्चिम दिल्ली जिला पुलिस को फॉरवर्ड कर दिया।

कॉलर का मोबाइल बंद, जांच तेज

जिस नंबर से धमकी दी गई, वह कॉल के तुरंत बाद बंद हो गया। पुलिस द्वारा बार-बार उस नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वर्तमान में दिल्ली और गाजियाबाद की पुलिस टीमें मिलकर कॉलर की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी हैं।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में

मुख्यमंत्री को मिली धमकी के बाद दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा और इंटेलिजेंस यूनिट भी सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) को भी अलर्ट कर दिया गया है।

देशभर में धमकियों का बढ़ता चलन

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में देशभर में कई सार्वजनिक हस्तियों और संस्थानों को धमकियां मिलने की घटनाएं बढ़ी हैं। विशेष रूप से साल 2024 में फर्जी बम धमकियों का ग्राफ तेजी से ऊपर गया।
एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र को 2024 में 1,019 फर्जी बम धमकियां मिलीं, जबकि 2018 से 2023 के बीच ऐसी कुल 330 धमकियां ही रिपोर्ट की गई थीं। सबसे ज्यादा धमकियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) के माध्यम से दी गई थीं।

पुलिस की अपील

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध सूचना या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। साथ ही पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…

CG: Top 10

CG: 1. अवैध कटाई की जांच करने पहुंचे डिप्टी रेंजर को ग्रामीण…

MP: Top 10

MP: 1. MP में 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, तूफान 'अकवान'…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि केअनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 नवंबर 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…