Dehli : पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटर्स को किया गिरफ्तार, एक घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dehli

एनकाउंटर में दबोचे गए दोनों आरोपी
Dehli : पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटर्स के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा नाबालिग बताया जा रहा है। दोनों आरोपी हाल ही में पश्चिम विहार और विनोद नगर में हुई फायरिंग और रंगदारी की घटनाओं में शामिल थे।

मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी बचे बुलेटप्रूफ जैकेट से
Dehli नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट एंटी नारकोटिक्स टीम और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह सुरक्षित रहे। मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि नाबालिग साथी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

बरामदगी और आगे की कार्रवाई
Dehli पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की। पश्चिम विहार और विनोद नगर में हुई घटनाओं के बाद से ही पुलिस टीमें लगातार बदमाशों की तलाश में लगी हुई थीं। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Read this: Pachmarhi : सांसद ने लिया जिप लाइन का रोमांच, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Siwan: सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, सिरसाव मठिया गाँव में पसरा सन्नाटा

संवाददाता/गगन पाण्डेय Siwan (दरौंदा): सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु टूटने से बदला विदाई का अंदाज़, अब नाव से ससुराल जा रहीं दुल्हनें

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने

BJP Protest Against Congress : रुद्रप्रयाग में कांग्रेस का पुतला दहन, चम्पावत प्रकरण को लेकर जताया विरोध

रिपोर्ट-सत्यपाल नेगी BJP Protest Against Congress : रुद्रप्रयाग में चम्पावत प्रकरण को

Knife Attack : रायपुर में बदमाशों का आतंक, युवक पर घर के बाहर चाकू से हमला

Knife Attack : राजधानी रायपुर में सरेआम चाकूबाजी Knife Attack : रायपुर