‘रामायण’ में अरुण गोविल को दशरथ बनता देख हैरान हुईं दीपिका चिखलिया, बोलीं- “मेरी समझ से परे है”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

रणबीर कपूर स्टारर नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर हलचल तेज हो चुकी है। इस फिल्म में टीवी के राम यानी अरुण गोविल, जो 1987 की क्लासिक ‘रामायण’ में प्रभु श्रीराम की भूमिका में दिखे थे, अब राजा दशरथ की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, उस ऐतिहासिक शो में माता सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया ने इस नई कास्टिंग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दीपिका ने जताई नाराजगी, कहा- संपर्क तक नहीं किया गया

दीपिका चिखलिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि नितेश तिवारी की इस फिल्म से जुड़ने के लिए उन्हें कोई कॉल या संपर्क नहीं किया गया। उन्होंने कहा,

“किसी ने मुझसे इस फिल्म के बारे में बात करने की ज़रूरत तक नहीं समझी। ऐसा लगता है कि मैं उनके लिए प्रासंगिक ही नहीं रही।”

अरुण गोविल को दशरथ के किरदार में देखना हैरान करने वाला – दीपिका

दीपिका ने यह भी कहा कि अरुण गोविल को दशरथ की भूमिका में देखना उनके लिए स्वीकार करना मुश्किल है।

“मैंने उन्हें हमेशा राम के रूप में देखा है और खुद को सीता के रूप में। अब दशरथ के किरदार में देखना मेरे लिए अजीब है। लेकिन यह उनकी व्यक्तिगत पसंद हो सकती है।”

दीपिका मानती हैं कि जो कलाकार किसी पवित्र और गहराई वाले किरदार से जुड़ चुका हो, उसके लिए दर्शकों के मन में बनी छवि को तोड़ना बेहद कठिन होता है।

रामायण में कोई और किरदार नहीं निभाना चाहतीं दीपिका

दीपिका चिखलिया ने दोहराया कि वह अब रामायण में किसी और किरदार को नहीं निभाना चाहेंगी। हालांकि, उन्होंने यह कहा कि अगर महाभारत या शिव पुराण जैसी किसी दूसरी पौराणिक कथा में उन्हें भूमिका मिलती है तो वह विचार कर सकती हैं।

गौरतलब है कि रामानंद सागर की ‘रामायण’, जिसे 1987 में प्रसारित किया गया था, ने इतिहास रच दिया था। लॉकडाउन के दौरान इसके दोबारा प्रसारण ने टीवी की TRP में नया रिकॉर्ड कायम किया था। अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के किरदार आज भी दर्शकों के दिल में बसे हैं।

Jamshedpur उम्र को दी मात: जमशेदपुर की 53 वर्षीय दीप्ति खेमानी ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur "हौसले बुलंद हों तो उम्र की सीमा मायने

School Closed : गरियाबंद में स्कूल समय से पहले बंद, जांच के आदेश

School Closed : होली के बहाने समय से पहले बंद मिले कई

Nawada : नरहट में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा

Nawada : नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिरचक गाँव में

Kasganj : पटियाली कोतवाली के उपनिरीक्षक को आया हार्ट अटैक, निधन

Kasganj : उत्तरप्रदेश के पटियाली कोतवाली में तैनात 56 वर्षीय उपनिरीक्षक Gaya

Murder Investigation: रायपुर रेलवे कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत

Murder Investigation: रेलवे कॉलोनी में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Holi Dispute Violence: गोरखापाली में होली विवाद के बाद बढ़ा तनाव

Holi Dispute Violence: सरपंच पति समेत ग्रामीणों पर आगजनी और मारपीट का

Gorakhpur गोरखपुर जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत

Vikasnagar के ढकरानी में अवैध खनन, वायरल हुआ वीडियो

Report by: Indra Pal Singh Vikasnagar: देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में

Jamshedpur : रक्तदान का महाकुंभ: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रचा इतिहास, एक दिन में 3140 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur लौहनगरी जमशेदपुर में संस्थापक दिवस के अवसर पर

Drug Trafficking: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28.621 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Drug Trafficking: एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई Drug

Elephant Attack: कोरबा में हाथी का हमला, धान मंडी प्रभारी को कुचलकर मार डाला

Elephant Attack: रात में धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी पर

Kailram में नशा-मुक्त फाग, युवाओं ने पेश की भाईचारे और उत्सव की मिसाल

Kailram: हरियाणा के कलायत के कैलराम गांव में इस बार फाग का