Deepak Rawat Inspection : आपदा प्रभावित कृष्णापुर क्षेत्र का लिया जायजा
Deepak Rawat Inspection : नैनीताल में कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने आपदा प्रभावित कृष्णापुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को क्षेत्र में सुरक्षा और मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि 4 मई की शाम कृष्णापुर क्षेत्र में पहाड़ी से एक भारी भरकम बोल्डर गिर गया था। गनीमत रही कि बोल्डर सड़क पर खड़ी एक कार पर गिरकर रुक गया, जिससे नीचे बने आवासीय मकान बड़ी दुर्घटना से बच गए।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्थानीय लोगों और अधिकारियों के साथ पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी आयुक्त को अवगत कराया। लोगों ने सड़क, सुरक्षा और आवाजाही से जुड़ी परेशानियों को लेकर अपनी मांगें रखीं।

Deepak Rawat Inspection : बोल्डर हटाने और सड़क मरम्मत के दिए निर्देश
Deepak Rawat Inspection : दीपक रावत ने बताया कि सिंचाई विभाग को पहाड़ी से गिरे बोल्डर को तोड़कर सड़क से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पहाड़ी से पत्थरों के गिरने की रोकथाम के उपाय करने को भी कहा गया है। आयुक्त ने सीसी मार्ग की मरम्मत कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।इसके अलावा कृष्णापुर से कूड़ा खड़ तक दोपहिया वाहनों की आवाजाही सुचारू करने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग को सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
read more : NEET Paper Leak : युवाओं के भविष्य के साथ विश्वासघात, कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला

