By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Datia Bypoll BJP Office : भाजपा ने खोला मोर्चा, शिवप्रकाश और हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
मध्य प्रदेश

Datia Bypoll BJP Office : भाजपा ने खोला मोर्चा, शिवप्रकाश और हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Ajay Nigam, Input Editor
Last updated: July 17, 2026 5:24 pm
By Ajay Nigam, Input Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Ajay Nigam, Input Editor

Datia Bypoll BJP Office : दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने चुनावी अभियान को दी रफ्तार

Datia Bypoll BJP Office : दतिया उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को दतिया स्थित होटल रतन रॉयल में भाजपा के उपचुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलन कर चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

Contents
Datia Bypoll BJP Office : दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने चुनावी अभियान को दी रफ्तारDatia Bypoll BJP Office : वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुआ कार्यालय का उद्घाटनDatia Bypoll BJP Office : कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दियाDatia Bypoll BJP Office : कई मंत्री, सांसद और वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूदDatia Bypoll BJP Office : बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोरDatia Bypoll BJP Office : भाजपा ने चुनावी तैयारियों का दिया संदेश

Datia Bypoll BJP Office : वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुआ कार्यालय का उद्घाटन

उपचुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव प्रभारी एवं सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह तथा पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

Datia Bypoll BJP Office : कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

उद्घाटन के बाद आयोजित बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। नेताओं ने संगठन की ताकत, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया गया।

Datia Bypoll BJP Office

Datia Bypoll BJP Office : कई मंत्री, सांसद और वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना और श्री राकेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेंद्र बरूआ, सांसद श्रीमती संध्या राय, चुनाव अभियान प्रमुख एवं पूर्व मंत्री श्री अरविंद भदौरिया, चुनाव अभियान सह-प्रमुख एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री एवं दतिया उपचुनाव के सह प्रभारी श्री राहुल कोठारी, अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, संभाग प्रभारी श्री अभय सिंह यादव, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, जिला प्रभारी श्री गजेंद्र सिंह सिकरवार, जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर कुशवाह, विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, श्री प्रीतम लोधी, पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया, श्रीमती रक्षा सिरोनिया और श्री शैतान सिंह पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Datia Bypoll BJP Office : बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर

बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है और जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बूथ पर प्रभावी रणनीति के साथ काम किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से नियमित जनसंपर्क, मतदाताओं से संवाद और चुनावी अभियान को गति देने का आह्वान किया गया।

Datia Bypoll BJP Office : भाजपा ने चुनावी तैयारियों का दिया संदेश

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह दतिया उपचुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ने की तैयारी में है। पार्टी नेतृत्व की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और आगामी चुनावी अभियान को नई गति देने का संदेश दिया।

read more : Krishna Namazi Controversy : श्रीकृष्ण को बताया “पांच वक्त का नमाज़ी,बयान पर बवाल, हिन्दू संगठनों और संतों में उबाल

TAGGED:Datia Bypoll BJP OfficeHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postअग्निपथ

Krishna Namazi Controversy : श्रीकृष्ण को बताया “पांच वक्त का नमाज़ी,बयान पर बवाल, हिन्दू संगठनों और संतों में उबाल

By Rakhi Verma Executive Editor
Vikram-1 Rocket, Mission Aagman
दिल्ली

Vikram-1 Rocket, Mission Aagman: विक्रम-1 रॉकेट के साथ अंतरिक्ष जाएगा पीएम मोदी का हस्तलिखित ‘वंदे मातरम्’ संदेश

By Yoganand Shrivastava
DEO Action Guna
मध्य प्रदेश

DEO Action Guna: गुना में शिक्षकीय मर्यादा भंग करने वाले दो शिक्षक निलंबित, DEO की बड़ी कार्रवाई

By Yoganand Shrivastava
Astik Mahato Birthday
झारखंड

Astik Mahato Birthday: झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो का 64वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?