दलाई लामा ने मनाया 90वां जन्मदिन, उत्तराधिकारी की घोषणा की अटकलें तेज़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने आज अपना 90वां जन्मदिवस मनाया। इस खास मौके पर दुनिया भर से राजनैतिक और आध्यात्मिक नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में हजारों अनुयायी शामिल हुए।

इस बीच चर्चा तेज हो गई है कि दलाई लामा अपने उत्तराधिकारी को लेकर जल्द ही कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो यह फैसला भारत और चीन के बीच कूटनीतिक तनाव को और गहरा कर सकता है।

दरअसल, चीन पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि वह अगला दलाई लामा अपने नियंत्रण में रखे तिब्बत क्षेत्र से तय करना चाहता है, जबकि तिब्बती समुदाय और भारत स्थित तिब्बती सरकार निर्वासन में इस प्रक्रिया को धर्मशाला से स्वतंत्र रूप से पूरा करना चाहते हैं। यही बात दोनों देशों के बीच विवाद का कारण बन सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, दलाई लामा का उत्तराधिकारी कौन होगा और उसकी घोषणा कब होगी – यह केवल तिब्बती धर्मगुरुओं के लिए नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया की राजनीति के लिए भी एक निर्णायक क्षण होगा।

SBI में कंकुरेंट ऑडिटर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 11 जून तक करें आवेदन

SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कंकुरेंट ऑडिटर पदों पर भर्ती

Sushasan Tihar Inspection: सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जांजगीर-चांपा में औचक निरीक्षण

Sushasan Tihar Inspection: पामगढ़ के ग्राम कोसला पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रशासनिक अमले में

Bhilai Municipal Corporation Dispute: महापौर समेत 32 पार्षदों ने दायर की रिट याचिका

Bhilai Municipal Corporation Dispute: आयुक्त को हटाने वाले प्रस्ताव को शासन तक

Dehradun: स्कॉर्पियो से डेढ़ करोड़ से ज्यादा कैश बरामद, सीक्रेट केबिन बनाकर छिपाई थी रकम

Report by: Avnish Gupta Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ऑपरेशन प्रहार

Raipur: पुलिस आरक्षक की फार्महाउस में मौत, स्विमिंग पूल में डूबने से गई जान

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है।