,

डबरा कृषि मंडी में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रशासन और व्यापारिक संगठनों की हुई अहम बैठक

- Advertisement -
Ad imageAd image
डबरा कृषि मंडी में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रशासन और व्यापारिक संगठनों की अहम बैठक

रिपोर्टर: संतोश गुप्ता,EDIT BY: MOHIT JAIN

डबरा। धान आवक सीजन शुरू होते ही शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या हर साल बड़ी चुनौती बन जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कृषि उपज मंडी समिति डबरा में प्रशासन और व्यापारिक संगठनों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि मंडी में धान की आवक-जावक के दौरान शहर की सड़कों पर अव्यवस्था न फैले और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

बैठक में सभी पक्षों की सहभागिता

बैठक में पुलिस अधिकारी एवं भारसाधक अधिकारी दिव्यांशु चौधरी सहित मंडी समिति के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा गल्ला व्यापार संगठन के अध्यक्ष मुन्नालाल गुप्ता, ट्रक संगठन, किसान यूनियन, ट्रांसपोर्ट यूनियन और ट्रैक्टर-ट्रॉली एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। व्यापारी बंधुओं ने भी प्रशासन के साथ मिलकर यातायात सुधार पर अपने सुझाव दिए।

प्रशासन की तैयारी और रूट चार्ट

कृषि मंडी अधिकारियों ने बताया कि धान सीजन की भीड़ को संभालने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंडी में आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों की आवाजाही को लेकर एक निश्चित रूट चार्ट तैयार किया गया है, ताकि शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। बैठक में यह तय हुआ कि प्रशासन द्वारा बनाए गए इस रूट चार्ट का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

संयुक्त कार्ययोजना पर होगा अमल

सभी संगठनों और अधिकारियों ने एकमत होकर यह निर्णय लिया कि धान सीजन में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त कार्ययोजना पर काम किया जाएगा। मंडी प्रांगण में वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और व्यापारी मिलकर कार्य करेंगे, जिससे किसानों और ट्रांसपोर्टर्स दोनों को सुविधा मिले।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस

Malaika Arora ने खरीदी नई महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन, पूजा कर किया स्वागत

Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने कार कलेक्शन में एक

India-Uzbekistan रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती, एस. जयशंकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ दोनों देशों की सोच समान

India-Uzbekistan: भारत और उज्बेकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने

Malaria Outbreak: उफनती नदी के सहारे इलाज, मलेरिया से जूझ रहे आदिवासी गांवों की दर्दनाक हकीकत

Malaria Outbreak: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड में Malaria Outbreak

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 4 अगस्त 2026, मंगलवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Roshan Kumar Arrested: नवगछिया का 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी रोशन कुमार गिरफ्तार

Roshan Kumar Arrested नवगछिया जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल