D55 Shooting Begins: साउथ सुपरस्टार धनुष और श्रीलीला की बहुप्रतीक्षित फिल्म D55 (अस्थायी नाम) की शूटिंग आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। मेकर्स ने शनिवार को फिल्म के सेट से पहली तस्वीरें साझा कीं, जिनमें फिल्म की टीम के साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी भी नजर आईं। शूटिंग शुरू होने से पहले सेट पर पारंपरिक पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद फिल्म का पहला शॉट लिया गया।
इस फिल्म में धनुष, श्रीलीला, ममूटी और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि धनुष और ममूटी पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह है।

D55 Shooting Begins: वंडरबार फिल्म्स ने शेयर की तस्वीरें
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस वंडरबार फिल्म्स ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर सेट की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “जब सबकी मुस्कान ने एक दमदार शुरुआत की। D55 पूजा के कुछ खास पल।” इससे पहले मेकर्स ने साई पल्लवी के फिल्म में शामिल होने की घोषणा करते हुए उनका स्वागत किया था। यह दूसरी बार होगा जब धनुष और साई पल्लवी साथ काम करेंगे; इससे पहले वे फिल्म ‘मारी 2’ में साथ नजर आ चुके हैं।
When all smiles led to a powerful start 🔥
— Wunderbar Films (@wunderbarfilms) February 6, 2026
Candid Moments from the #D55 pooja ♥️@dhanushkraja @mammukka @Rajkumar_KP @wunderbarfilms @RTakeStudios @Sai_Pallavi92 @sreeleela14 @SaiAbhyankkar @Shra2309 @azy905 @theSreyas @APIfilms @homescreenent @sandy_sashr @vishurams… pic.twitter.com/WXbdQ4Rpy8
D55 Shooting Begins: राजकुमार पेरियासामी कर रहे निर्देशन
फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले चर्चित फिल्म ‘अमरन’ बनाई थी। संगीत की जिम्मेदारी साई अभ्यंकर संभालेंगे। फिलहाल फिल्म की कहानी और अन्य विवरण गुप्त रखे गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Border 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास, 300 करोड़ क्लब में हुई एंट्री
धनुष को हाल ही में आनंद एल राय निर्देशित हिंदी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में देखा गया था, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।





