भारतीय सेना की वेबसाइट्स पर पाकिस्तानी हैकरों का साइबर हमला नाकाम, सतर्क हुई सुरक्षा एजेंसियां

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और गहराता जा रहा है। अब पाकिस्तान की ओर से डिजिटल मोर्चे पर भी नापाक हरकतें शुरू हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में सक्रिय हैकर समूहों ने भारतीय सेना से जुड़ी कई वेबसाइट्स को निशाना बनाकर हैक करने की कोशिश की, हालांकि वे अपने इरादों में सफल नहीं हो सके।

साइबर अटैक की कोशिशें नाकाम

पाकिस्तान स्थित “आईओके हैकर” नाम के एक ग्रुप ने हाल ही में भारतीय सेना की कुछ अहम वेबसाइट्स पर साइबर हमला करने की कोशिश की। इसका मकसद वेबसाइट्स को ठप करना और निजी जानकारी चुराना था। लेकिन भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते इन हमलों को नाकाम कर दिया। इन प्रयासों से भारतीय सेना की कार्यप्रणाली या नेटवर्क पर कोई असर नहीं पड़ा।

इन वेबसाइट्स को बनाया गया निशाना

सूत्रों के अनुसार, हैकरों ने आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) श्रीनगर और APS रानीखेत की वेबसाइट्स को टारगेट कर भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने का प्रयास किया। इसके अलावा, आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइजेशन (AWHO) के डेटाबेस तक पहुंचने और भारतीय वायुसेना प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन (IAFPO) की साइट को प्रभावित करने की कोशिश भी की गई। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन सभी वेबसाइट्स को सुरक्षित कर लिया।

सेना की साइबर सुरक्षा व्यवस्था सतर्क

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि वह अपने डिजिटल नेटवर्क की रक्षा के लिए पूर्णतः तैयार है और लगातार अपनी साइबर सुरक्षा प्रणाली को उन्नत कर रही है। सेना का लक्ष्य न केवल अपने सैनिकों बल्कि उनके परिवारों की भी डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

सीमा पर भी पाकिस्तान की उकसावेभरी गतिविधियां जारी

डिजिटल मोर्चे के साथ-साथ नियंत्रण रेखा (LoC) पर भी पाकिस्तान द्वारा रोज़ाना गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते कुछ दिनों में कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ और अखनूर जैसे क्षेत्रों में बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

पहलगाम हमले के बाद बढ़ा तनाव

22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत के बाद से कश्मीर घाटी में सुरक्षाबल आतंकवाद के खिलाफ सख्त अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद, नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से बार-बार संघर्षविराम का उल्लंघन तनाव को और बढ़ा रहा है।

आज का राशिफल 30 अप्रैल 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के

stock market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1700 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

by: digital desk मुंबई, घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने