CRPF-SSB-Bike-Stunt-2026 : कर्तव्य पथ पर CRPF-SSB डेयरडेविल्स का रोमांचक प्रदर्शन, जवानों के करतब ने देशवासियों का दिल जीता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CRPF-SSB-Bike-Stunt-2026

by: vijay nandan

CRPF-SSB-Bike-Stunt-2026 : नई दिल्ली, 77वें गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के डेयरडेविल्स (Daredevils) के संयुक्त दस्ते ने अपने रोमांचक मोटरसाइकिल करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जवानों ने अदम्य साहस, अनुशासन और संतुलन का ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा कर्तव्य पथ तालियों से गूंज उठा।

CRPF-SSB-Bike-Stunt-2026

डेयरडेविल्स टीम में महिला जवानों की सशक्त भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रोंगटे खड़े कर देने वाले करतबों के माध्यम से जवानों ने देश की सुरक्षा में लगे बलों की ताकत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प को बखूबी प्रदर्शित किया।

CRPF-SSB-Bike-Stunt-2026 : नारी शक्ति का डेयरडेविल्स एक्ट

असिस्टेंट कमांडेंट सीमा नाग और नवीन कुमारी के नेतृत्व में महिला बाइकर्स ने शानदार फॉर्मेशन के साथ करतब दिखाए। यह प्रस्तुति महिलाओं की बहादुरी, वीरता और नेतृत्व क्षमता का सशक्त प्रतीक बनी। बाइक फॉर्मेशन में मार्च करती महिला जवानों ने देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। ये सभी जांबाज़ जवान देश के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

CRPF-SSB-Bike-Stunt-2026 02
CRPF-SSB-Bike-Stunt-2026 03

CRPF-SSB-Bike-Stunt-2026 : डिजिटल इंडिया, योग और पर्यावरण का संदेश

डेयरडेविल्स के प्रदर्शन में डिजिटल इंडिया फॉर्मेशन, योग की शक्ति दर्शाती सूर्य नमस्कार मुद्राएं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली आकृतियां शामिल रहीं। आधुनिक तकनीक और पारंपरिक मूल्यों का यह समन्वय दर्शकों को खासा प्रभावित करता नजर आया।

CRPF-SSB-Bike-Stunt-202604
CRPF-SSB-Bike-Stunt-2026 05

CRPF-SSB-Bike-Stunt-2026 : परेड में क्या-क्या रहा खास?

17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां
13 केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और सेवाओं की झांकियां
पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, मणिपुर, राजस्थान की झांकियां
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भव्य फ्लाई-पास्ट

CRPF-SSB-Bike-Stunt-2026 06
CRPF-SSB-Bike-Stunt-2026 : थीम, वंदे मातरम् के 150 वर्ष

इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड की थीम राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर आधारित रही। समारोह में यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

CRPF-SSB-Bike-Stunt-2026 : 90 मिनट चला समारोह

समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के साथ पारंपरिक बग्घी में कर्तव्य पथ पहुंचीं। सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ यह भव्य आयोजन करीब 90 मिनट तक चला।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली