पूर्व भारतीय आलराउंडर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन ने अपना जेंडर चेंज करवा लिया है। आर्यन ने 11 महीनों की HRT यानी हार्मोन रिप्लेसमेंट थैरेपी ली थी। जिसके बाद उसका शरीर काफी पुरूष से महिला में तब्दील हो गया है। अपनी इस तब्दीली की तस्वीरें आर्यन ने सोशल मीडिया पर भी साझा की। जहां कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया तो कुछ लोगों ने उन्हें कठिन समय पर हिम्मत रखने की सलाह दी।
कौन है आर्यन बांगड़?
आर्यन बांगड़ जिन्होंने जेंडर चेंज करवाकर अपना नाम अनाया रख लिया है, पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ के बेटे है। आर्यन इंग्लैंड में रहते है, और वहां के इस्लाम जिमखाना में क्रिकेट भी खेलते है। ट्रांसजेंडर होने के कारण अब वो आगे क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे आर्यन
आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपने बदले हुए स्वरूप की तस्वीरें साझा की। कुछ फोटोज़ में उनके भारतीय नारी स्वरूप की खूब सराहना की जा रही है, तो कुछ फोटोज़ के कारण वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी है। आर्यन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा की क्रिकेट उनके जीवन का हमेशा हिस्सा रहा है। लेकिन हार्मोनल चेंजेज़ के कारण वो इससे दूर होते जा रहे है। बता दे कि, अब वो वुमंस क्रिकेट भी नहीं खेल पाऐंगे क्योंकि नियमों के अनुसार ट्रांसजेंडर वुमंस टीम से नहीं खेल सकते।
क्या होता है HRT
आर्यन ने जो थैरेपी करवाई है, उसमें इंसान के अंदर अपोज़िट जेंडर के हार्मोन डालकर जेंडर चेंज किया जाता है। इस थैरेपी को भारत में 2014 में मान्यता दी जा चुकी है। इसके लिए इंसान की उम्र 21 साल से उपर और माता पिता की मंज़ूरी होनी चाहिए।