By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > स्वदेश एजेंडा > Creamy Layer Debate : ‘मां-बाप दोनों IAS ऑफिसर हैं, तो कोटा क्यों चाहिए ?’शैक्षिक और आर्थिक प्रगति से सामाजिक गतिशीलता
स्वदेश एजेंडा

Creamy Layer Debate : ‘मां-बाप दोनों IAS ऑफिसर हैं, तो कोटा क्यों चाहिए ?’शैक्षिक और आर्थिक प्रगति से सामाजिक गतिशीलता

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: May 23, 2026 8:13 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
7 Min Read
SHARE

Pramod Shrivastav Editorial Head

Creamy Layer Debate : सामाजिक पिछड़े वंचित वर्गों को क्यों न मिले प्राथमिकता ?क्रीमी लेयर पर SC का सवाल, आरक्षण रोकने का आधार

Creamy Layer Debate : आरक्षण व्यवस्था में ‘क्रीमी लेयर’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद देशभर में एक बार फिर नई बहस छिड़ गई है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या सामाजिक न्याय की मूल भावना को बनाए रखते हुए आरक्षण का लाभ वास्तव में जरूरतमंद वर्ग तक पहुंच रहा है, या फिर इसका बड़ा हिस्सा आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत तबकों तक सीमित हो गया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह संकेत दिया कि आरक्षण का लाभ लगातार एक ही वर्ग तक सीमित नहीं रहना चाहिए। अदालत ने संतुलन और समान अवसर की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि व्यवस्था का उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना होना चाहिए जो अब भी सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हैं। इसी टिप्पणी के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर सामाजिक संगठनों तक बहस तेज हो गई है। क्रीमी लेयर की अवधारणा फिलहाल अन्य पिछड़ा वर्ग में लागू है, जहां एक निश्चित आय सीमा से ऊपर आने वाले परिवारों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलता। लेकिन अब चर्चा इस बात पर भी होने लगी है कि क्या भविष्य में यह व्यवस्था अन्य आरक्षित वर्गों पर भी लागू हो सकती है। हालांकि, इस मुद्दे पर अलग-अलग राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की राय बंटी हुई है। एक पक्ष का तर्क है कि आरक्षण का लाभ उन परिवारों तक बार-बार पहुंच रहा है जो पहले ही सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत हो चुके हैं। ऐसे में वास्तविक जरूरतमंद आज भी पीछे छूट रहे हैं। वहीं दूसरा पक्ष मानता है कि सामाजिक भेदभाव केवल आर्थिक स्थिति से खत्म नहीं होता, इसलिए क्रीमी लेयर का दायरा बढ़ाने से आरक्षण की मूल भावना प्रभावित हो सकती है।


Creamy Layer Debate


Creamy Layer Debate :
राजनीतिक रूप से भी यह मुद्दा बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। कई दल इसे सामाजिक न्याय और संविधान से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे आरक्षण व्यवस्था में सुधार की दिशा में जरूरी कदम बता रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में सुप्रीम कोर्ट की आगे की सुनवाई और केंद्र सरकार के रुख पर देश की नजरें टिकी रहेंगी। अब सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब देश में आरक्षण की सीमा, क्रीमी लेयर और सामाजिक प्रतिनिधित्व को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज है। माना जा रहा है कि कोर्ट की यह टिप्पणी भविष्य में आरक्षण नीति से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण आधार बन सकती है। हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे। लेकिन पहले ये रिपोर्ट देख लेते हैं।।।

Creamy Layer Debate : सुप्रीम कोर्ट में क्रीमी लेयर को लेकर हुई हालिया सुनवाई ने देश में आरक्षण व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है। अदालत ने सवाल उठाया कि यदि किसी परिवार ने आरक्षण का लाभ लेकर आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत स्थिति हासिल कर ली है, तो क्या उनकी अगली पीढ़ी को भी आरक्षण मिलता रहना चाहिए? सुनवाई के दौरान जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि माता-पिता दोनों IAS अधिकारी हैं, तो फिर बच्चों को आरक्षण की आवश्यकता क्यों ? अदालत ने यह भी कहा कि आरक्षण का उद्देश्य सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाना है, न कि एक ही परिवार को पीढ़ी-दर-पीढ़ी लाभ देना। अदालत ने साफ कहा कि आरक्षण का लाभ वास्तव में जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों तक पहुंचना चाहिए, न कि बार-बार एक ही संपन्न वर्ग तक सीमित रह जाए।

Creamy Layer Debate : देश में आरक्षण व्यवस्था और सामाजिक न्याय को लेकर चल रही बहस के बीच सुप्रीम कोर्ट की क्रीमी लेयर आरक्षण को लेकर टिप्पणी अहम मानी जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि OBC वर्ग में क्रीमी लेयर की पहचान और उसे आरक्षण के दायरे से बाहर रखने का उद्देश्य सामाजिक समानता सुनिश्चित करना है। अदालत ने यह भी संकेत दिए कि सरकारों को समय-समय पर क्रीमी लेयर की सीमा और मानकों की समीक्षा करनी चाहिए, जिससे वास्तविक पात्र लोगों को लाभ मिल सके। अब सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलकों में भी बहस तेज हो गई है। कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का मानना है कि आरक्षण का फायदा अंतिम पंक्ति के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए, जबकि कुछ संगठन क्रीमी लेयर की आय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Creamy Layer Debate : अब यदि सुप्रीम कोर्ट भविष्य में क्रीमी लेयर के दायरे को बढ़ाता है या SC/ST आरक्षण में भी इसे लागू करने का रास्ता खोलता है, तो इसका देश की राजनीति, सरकारी नौकरियों और शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि संविधान में आरक्षण सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर आधारित है, इसलिए इसे पूरी तरह समाप्त करना आसान नहीं माना जा सकता। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट की मौजूदा सुनवाई आरक्षण खत्म करने की नहीं, बल्कि यह तय करने की दिशा में मानी जा रही है कि आरक्षण का लाभ वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। यही वजह है कि अब आने वाले दिनों में यह मामला देश की सबसे बड़ी संवैधानिक और सामाजिक बहसों में से एक बन सकता है।

read more : Water Supply : सागर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सख्त, कामचोर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, पेयजल योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

TAGGED:chattisgarhCreamy Layer DebateHindi NewsMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Muzaffarpur Bank Glitch, Pension Account Billion Balance
ऐसा भी होता है

Muzaffarpur Bank Glitch, Pension Account Billion Balance: पेंशनधारी बुजुर्ग बने 10 मिनट के ‘अरबपति’, खाते में दिखे 1500 करोड़ रुपये फिर हुआ बड़ा झटका

By Yoganand Shrivastava
Bhind Education Department Scam
मध्य प्रदेश

Bhind Education Department Scam: भिंड शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला! अतिथि शिक्षक नियुक्तियों में लाखों रुपये की अनियमितता के आरोप

By Yoganand Shrivastava
हरियाणा

DC Aparajita School Inspection : डीसी अपराजिता का राजकीय स्कूल में औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ खाया मिड डे मील

By Abhishek Singh
Joura Robbery Case
मध्य प्रदेश

Joura Robbery Case: जौरा में दिनदहाड़े लूट: मंदिर जा रहे दंपती से कट्टे के बल पर जेवर और नकदी छीनी

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?