REPORT : AJAY NIGAM
Tinsukia Mirror Campaign : शहर को स्वच्छ और दुर्गंध मुक्त बनाने की नई कोशिश
Tinsukia Mirror Campaign : असम के तिनसुकिया जिले से एक अनोखी और दिलचस्प पहल सामने आई है। शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए तिनसुकिया नगर पालिका ने अब दीवारों पर पेशाब करने वालों के खिलाफ नया तरीका अपनाया है। नगर पालिका न तो जुर्माना लगा रही है और न ही पुलिस या गार्ड तैनात कर रही है, बल्कि लोगों को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक दीवारों पर बड़े-बड़े आईने लगाए जा रहे हैं।

Tinsukia Mirror Campaign : दीवारों पर पेशाब की समस्या से लोग थे परेशान
दरअसल, तिनसुकिया शहर में लंबे समय से सड़कों और गलियों के किनारे दीवारों पर पेशाब करने की समस्या बनी हुई थी। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैलती थी और शहर की सुंदरता पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा था। खासतौर पर स्कूलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
Tinsukia Mirror Campaign : आईना दिखाकर बदलने की कोशिश
इसी समस्या को देखते हुए तिनसुकिया नगर पालिका ने एक नई सोच के साथ इस अभियान की शुरुआत की है। नगर पालिका द्वारा कई जगहों पर दीवारों पर बड़े शीशे लगाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति वहां पेशाब करने से पहले खुद को आईने में देख सके और शर्मिंदगी महसूस करे। माना जा रहा है कि यह तरीका लोगों की आदत बदलने में कारगर साबित हो सकता है।

Tinsukia Mirror Campaign : स्कूल और स्थानीय इलाकों में लगाए गए आईने
शहर के Budding Buds स्कूल की गली और लाल बंगला इलाके में आईने लगाए जाने की तस्वीरें सामने आई हैं। स्कूल के विद्यार्थियों का कहना है कि अब उन्हें गंदगी और बदबू से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की है।
Tinsukia Mirror Campaign : लोगों ने बताया सकारात्मक कदम
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह प्रयोग सफल होता है, तो इसे शहर के अन्य इलाकों में भी लागू किया जाना चाहिए। लोगों के मुताबिक यह सिर्फ सफाई अभियान नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और नागरिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम है।

Tinsukia Mirror Campaign : शहरभर में हो रही चर्चा
फिलहाल तिनसुकिया नगर पालिका की इस अनोखी पहल की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। लोग इसे एक स्मार्ट, प्रभावी और जागरूकता बढ़ाने वाला प्रयोग मान रहे हैं। अब देखना होगा कि यह पहल शहर को कितना स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में सफल होती है।
read more : Ivanka Trump Assassination : ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश नाकाम, पकड़ा गया IRGC का ट्रेन किया हुआ आतंकी, हुए बड़े खुलासे

