BY: Yoganand Shrivastva
जासूसी के संदेह में हिरासत में ली गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की मुश्किलें और गहराती नज़र आ रही हैं। जांच एजेंसियों के हाथ अब एक ऐसी डायरी लगी है, जिसने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। यह डायरी खुद ज्योति द्वारा लिखी गई है, जिसमें उनके पाकिस्तान प्रेम की झलक साफ नज़र आती है।
डायरी के पन्नों में पाकिस्तानी मोहब्बत
बताया जा रहा है कि यह डायरी 2012 की है, जिसे पाकिस्तान यात्रा के बाद ज्योति मल्होत्रा ने लिखा था। इस यात्रा से जुड़े अनुभव, मुलाकातें और भावनाएं उन्होंने इस निजी दस्तावेज़ में दर्ज की थीं। डायरी में उन्होंने लिखा, “पाकिस्तान में 10 दिन बिताने के बाद भारत लौट आई हूं। वहां की जनता से बेहिसाब प्यार और अपनापन मिला। मेरे सब्सक्राइबर और दोस्त भी मिलने आए। लाहौर घूमने के लिए दो दिन का समय मिला, जो काफी कम लगा।”
सीमाओं से परे दिलों की बातें
डायरी के एक अन्य हिस्से में उन्होंने लिखा है, “सरहदें भले कायम रहें, लेकिन दिलों में जो दूरियां हैं, वो मिटनी चाहिए। आखिर हम सभी एक ही धरती और मिट्टी के वासी हैं।” इस भावना के साथ उन्होंने अपने सब्सक्राइबर से कहा कि अगर कुछ ऐसा हो जो वीडियो में साझा न किया हो, तो वे बेहिचक पूछ सकते हैं।
पाकिस्तान को बताया ‘क्रेजी एंड कलरफुल’
ज्योति ने पाकिस्तान सरकार से हिंदू धार्मिक स्थलों तक भारतीयों की आसान पहुंच सुनिश्चित करने की अपील की। डायरी में उन्होंने लिखा, “पाकिस्तान सरकार से अनुरोध है कि भारतीय श्रद्धालुओं के लिए और अधिक गुरुद्वारों व मंदिरों को खोला जाए। 1947 के बंटवारे में बिछड़ी फैमिलियों को एक-दूसरे से मिलने का अवसर मिले। पाकिस्तान के बारे में जितना कहो, उतना कम है – यह देश क्रेजी और कलरफुल है।”
परिवार का पक्ष: पिता का बयान
ज्योति की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता हरीश मल्होत्रा ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया था। उन्होंने बताया कि ज्योति उनकी इकलौती संतान है, जिसे 1.5 वर्ष की उम्र में ही मां ने छोड़ दिया था। पिता का कहना है कि वह जब भी बाहर जाती थी, उन्हें सिर्फ यह बताती थी कि कितने दिनों के लिए जा रही है और कब लौटेगी – वह कहां जा रही है, इसकी जानकारी नहीं देती थी।
आज का राशिफल 21 मई 2025 – जानें 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल





