,

इंदौर में कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोतरी, बुजुर्ग और युवक पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में इलाज जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
INDORE

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हाल ही में सामने आए दो नए मामलों के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 6 हो गई है। इनमें एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 25 साल का युवक शामिल है। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और चिकित्सकीय निगरानी में उपचार जारी है।

स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में अब तक इंदौर में कुल 5 मरीज सामने आ चुके हैं। पूरे प्रदेश की बात करें तो यह संख्या 11 हो चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार मरीजों की संख्या भले ही अभी कम हो, लेकिन यह संकेत है कि लोगों को एक बार फिर से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

पिछले मामलों की स्थिति
अप्रैल माह में भी शहर में दो संक्रमित मरीज मिले थे। इनमें एक युवक और एक बुजुर्ग महिला थीं। युवक की तबीयत में सुधार हुआ जबकि महिला की अन्य बीमारियों के चलते मौत हो गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि महिला को किडनी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पहले से थीं।

इंदौर में टेस्ट करवाने आए बाहरी लोग भी संक्रमित
दो दिन पहले उज्जैन की एक महिला और सूरत का सात वर्षीय बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों ने इंदौर की एक निजी लैब में जांच करवाई थी। हालांकि, चूंकि ये मरीज इंदौर के निवासी नहीं हैं, इसलिए इन्हें शहर के आधिकारिक संक्रमितों की संख्या में नहीं जोड़ा गया।

सावधानी ही बचाव का रास्ता
कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्कता बरतें। मास्क का प्रयोग करें, सामाजिक दूरी का पालन करें और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें। यदि किसी को बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की