INDORE: 58 करोड़ की लागत से बनने वाली स्मार्ट सड़क का भूमिपूजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Construction work of master plan road will be done at a cost of Rs 58 crore.

इंदौर शहर के विकास को गति देने के लिए विशेष केन्द्रीय सहायता के अंतर्गत एडवांस्ड अकैडमी से रिंग रोड तक सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा किया गया। इस सड़क का निर्माण कार्य 58 करोड़ रुपये की लागत से होगा, जिसकी लंबाई 3.63 किलोमीटर व चौड़ाई 30 मीटर की होगी। इसके बनाने के बाद यातायात सुगम और रिंग रोड का दबाव कम होगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, “पूरे देश में इंदौर ग्लोबल इमेज के साथ आगे बढ़ रहा है। इसका कारण भारतीय जानता पार्टी है। शहर को आगामी 2045 के भविष्य का इंदौर के रूप में तैयार किया जा रहा है।” महापौर ने कांट्रेक्टर को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, क्वालिटी में किसी भी प्रकार का कम्प्रोमाइज नहीं चलेगा। रहवासियों को किसी प्रकार की काम के दौरान दिक्कत नहीं होना चाहिए। काम करने के साथ ही 10 दिन में पेमेंट होगा।

कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी विचारधारा सबसे बड़ा संगठन भाजपा है। विकास और प्रगति का सूचक सड़क, बिजली और स्वास्थ्य होता है।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि दिल्ली में चुनाव में काम कर रहा था, वहां मुझसे लोगों ने कहा की दिल्ली इंदौर कब बनेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर करोड़ो का प्रावधान किया है। भाजपा सरकार का एक ही लक्ष्य की किस तरह से विकास किया जाएगा और आम जानता का जीवन सुगम बनाया जाए। बता दें कि, इस सड़क का निर्माण कार्य हाइवा कंपनी को मिला है। भूमि पूजन के दौरान एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़ सहित बड़ी सख्या में आम लोग मौजूद रहे।

Women T20 World Cup 2026 में इनामी राशि का बड़ा ऐलान, विजेता टीम को मिलेंगे करोड़ों रुपये

Women T20 World Cup 2026: महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और वैश्विक

TMC में बड़ा राजनीतिक संकट, 19 बागी सांसदों की सूची आई सामने; अलग गुट को मान्यता देने की मांग तेज

TMC: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर जारी

Middle East में 3 भारतीय नाविकों की मौत, अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी पर उठे सवाल

Middle East: पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारतीय नाविकों

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. जांजगीर-चांपा में धर्मांतरण के आरोप

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में पटाखा दुकान

Horoscope 12 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: कल का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा