साहिबगंज में कांग्रेस की मंथन बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर जोर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Congress's brainstorming meeting concluded in Sahibganj, emphasis on organisational empowerment

साहिबगंज | संवाददाता – आनन्द कुमार भगत

जिला परिषद स्थित उत्सव बैंक्विट हॉल में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की मंथन संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह उर्फ बरकत खान ने की। इस अवसर पर झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मणिशंकर मौजूद थे।

बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। प्रदेश प्रभारी मणिशंकर ने कहा कि प्रखंड कांग्रेस कमेटियों का गठन कर उनकी सूची शीघ्र जमा की जाए। इसके साथ ही 15 मई तक पंचायत कांग्रेस कमेटियों की सूची भी तैयार कर सौंपी जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 6 मई को आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

उन्होंने कहा, “मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने जातीय जनगणना की मांग को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष किया। अब केंद्र सरकार ने यह मांग मान ली है, यह कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत है।”

वहीं, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना वक्त की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में जिले के तमाम कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

आज का राशिफल 2 मई 2025: सभी राशियों के लिए भविष्यवाणी

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित