भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हल्ला बोल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Congress's attack on the arrest of Bhupesh Baghel's son

बेमेतरा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को बेमेतरा के चोरभट्टी बायपास नेशनल हाईवे पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित एक दिवसीय आर्थिक नाकेबंदी एवं चक्काजाम कार्यक्रम में कार्यकर्ता तेज बारिश में भी सड़क पर डटे रहे।

चक्काजाम का नेतृत्व आशीष छाबड़ा ने किया

इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह गिरफ्तारी पूरी तरह राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है और भाजपा सरकार अडाणी समूह को लाभ पहुंचाने के लिए विपक्ष की आवाज को दबा रही है।

छाबड़ा ने कहा –

“भूपेश बघेल ने विधानसभा में तमनार के जंगलों की कटाई और कोल खदान परियोजना पर सवाल उठाए, और उसके बाद ही ईडी का छापा पड़ा और चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी हुई। यह सब एक साजिश का हिस्सा है।”

वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी हुए शामिल

चक्काजाम कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें

  • पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे
  • गुरु रुद्र कुमार
  • पूर्व संसदीय सचिव गुरु दयाल सिंह बंजारे
  • और जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

“हर कार्यकर्ता भूपेश बघेल के साथ”

छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता भूपेश बघेल और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और इस “फर्जी केस” के खिलाफ पार्टी सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।

उन्होंने कहा –

“यह आंदोलन केवल एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और विपक्ष की स्वतंत्रता के लिए है। सरकार विरोध की हर आवाज को कुचलना चाहती है, लेकिन कांग्रेस झुकने वाली नहीं है।”

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप