,

रायपुर में अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तीखा हमला

Ajay Chandrakar's sharp attack on Congress in Raipur

रायपुर। कांग्रेस द्वारा की जा रही आर्थिक नाकेबंदी पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने करारा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को व्यक्ति विशेष की पार्टी बताते हुए कहा कि यह आंदोलन जनता के लिए नहीं, बल्कि एक परिवार को बचाने के लिए किया जा रहा है।

“कांग्रेस को जनता से नहीं, परिवार से सरोकार”

चंद्राकर ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा,

“कांग्रेस का यह प्रदर्शन किस उद्देश्य से है? किसके लिए आर्थिक नाकेबंदी हो रही है?”

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और कवासी लखमा जेल में थे, तब पार्टी चुप थी, कोई आंदोलन नहीं हुआ। लेकिन अब एक व्यक्ति विशेष के लिए पूरी कांग्रेस सड़कों पर है, जो साफ करता है कि पार्टी परिवार केंद्रित हो चुकी है।

नेता प्रतिपक्ष पर निशाना

उन्होंने विपक्ष के नेता पर भी तंज कसा और कहा –

“नेता प्रतिपक्ष अपने ही विधायकों के लिए कोई आंदोलन नहीं कर पाए। अब कांग्रेस एक ऐसी पार्टी बन गई है जो व्यक्ति निष्ठा पर आधारित है। पार्टी पूरी तरह दिग्भ्रमित हो चुकी है।”

भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेटे की गिरफ्तारी के बाद कहा था,

“सौभाग्य की बात है कि देशभर में मेरे बेटे को लोग जान गए।”

इस पर चंद्राकर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा –

“अगर बदनामी वाले मुद्दे को कोई सौभाग्य मानता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण सोच है। ऐसी बात पर गर्व करना समझ से परे है।”

उपराष्ट्रपति को लेकर बघेल की भविष्यवाणी पर कटाक्ष

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे की अफवाह पर भूपेश बघेल के बयान पर चंद्राकर ने चुटकी लेते हुए कहा –

“भूपेश बघेल को अब राजनीति छोड़कर मौसम विभाग में काम करना चाहिए, क्योंकि भविष्यवाणी करने में वे माहिर हो गए हैं। मैं उपराष्ट्रपति की दीर्घायु की कामना करता हूं।”

ईडी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर जवाब

ईडी की कार्यशैली को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चंद्राकर ने कहा –

“न्यायालय के दोनों पक्ष होते हैं, लेकिन कांग्रेस लगातार एजेंसियों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। मैं न्यायिक प्रक्रिया पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन कांग्रेस का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।”

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…