कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी को बताया गया सफल, दुर्ग में जोरदार प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Congress' economic blockade declared successful, massive protest in Durg

दुर्ग।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ओर से की गई प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम की कार्रवाई को पार्टी ने सफल करार दिया है। दुर्ग शहर में भी इसका व्यापक असर देखने को मिला। यह आंदोलन दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 2 बजे तक चला, जिसके दौरान मुख्य मार्गों और नेशनल हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

बारिश में भी डटे रहे कांग्रेसी

तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता अपने प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेहरू नगर स्थित नेशनल हाईवे 53 पर कांग्रेसियों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा मिनीमाता चौक दुर्ग में भी प्रदर्शन किया गया, जहां बड़े कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

कांग्रेस का दावा: जनता भाजपा से त्रस्त

प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और युवा कांग्रेस नेता संदीप वोरा ने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन पूरी तरह सफल रहा है। उन्होंने दावा किया कि शहर की जनता अब भाजपा सरकार की नीतियों से पूरी तरह परेशान हो चुकी है और आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को ही समर्थन देने का मन बना चुकी है।

चक्काजाम से यातायात प्रभावित

नेशनल हाईवे और शहर के मुख्य चौराहों पर चक्काजाम के चलते आम जनजीवन पर भी असर पड़ा। हालांकि कांग्रेस ने इसे जनता की भावनाओं का समर्थन बताते हुए आंदोलन को जन-आंदोलन करार दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image