झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, जानिए जनता से क्या किए वादे…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jharkhand Elections 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार शाम अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसमें अगले पांच साल में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने और सरकारी नौकरी में भर्ती की अधिकतम उम्र पार कर चुके युवाओं को प्रतिमाह पांच हजार रुपए का भत्ता देने जैसे कई वादे किए गए हैं।

पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, सांसद सुखदेव भगत सहित अन्य नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी का घोषणापत्र विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 43 सीटों पर मतदान से ठीक पहले आया है। जबकि, दूसरे चरण की 38 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होने हैं।

कांग्रेस की घोषणा पत्र में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने, सरना धर्म कोड को मान्यता दिलाने और क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति के संरक्षण का वादा किया गया है। दिसंबर 2024 से महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

अनुसूचित जनजाति के लिए 28 प्रतिशत, अनुसूचित जाति 12 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने की बात घोषणा पत्र में कही गई है। वहीं, अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की रक्षा के लिए विशेष योजनाएं लाने, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन का भी ऐलान किया गया है। पार्टी ने गरीबों के लिए मुफ्त राशन की मात्रा 7 किलोग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिमाह करने और गैस सिलेंडर 450 में उपलब्ध कराने का भी वादा किया है।

इसमें कहा गया है कि राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,400 से बढ़ाकर 3,200 रुपए करने और लाह, तसर, करंज, इमली, महुआ जैसे उत्पादों के समर्थन मूल्य में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। इसके अलावा घोषणा पत्र में मॉब लिंचिंग रोकने के लिए कड़ा कानून लाने, एक माह के अंदर महिला आयोग का गठन करने और पूर्व की भाजपा सरकार में लाई गई लैंड बैंक पॉलिसी को रद्द करने की भी बात कही गई है।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'