,

एसआईआर को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, गायब मतदाताओं की सूची सार्वजनिक करने की मांग

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल

इंदौर: मतदाता सूची के सत्यापन से जुड़ी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के पीछे सरकार की राजनीतिक मंशा है, इसलिए पूरे मामले की पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उधर कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची से डेढ़ लाख मतदाता जो अब नहीं है उनके नाम काटे जा रहे हैं।

दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में इंदौर की 9 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कुल 4,17,717 वोटों का अंतर था, जबकि हाल ही में हुई एसआईआर प्रक्रिया में जिले से 5 लाख 68 हजार मतदाता गायब पाए गए। कांग्रेस का कहना है कि यह अंतर खुद सिद्ध करता है कि मतदाता सूची में हेराफेरी कर सत्ता पक्ष को लाभ पहुंचाया गया। वही प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने प्रशासन से मांग करी है कि जिन भी मतदाताओं की एसआईआर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है या जो अपने पते पर नहीं मिले हैं, उनकी सूची सार्वजनिक की जाए, ताकि इन नामों को भविष्य में बिना जांच के मतदाता सूची में दोबारा शामिल न किया जा सके। वही एसआईआर की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी चरण जनता के सामने रखे जाएं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, और यदि इसमें ही गड़बड़ियां होंगी तो चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता प्रभावित होगी। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के