बेमेतरा में कांग्रेस की बैठक: महिला अपराधों व भाजपा की नाकामी पर हुई चर्चा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Congress meeting in Bemetara: Women crimes and BJP's failure discussed

लोकेशन: बेमेतरा | रिपोर्टर: संजू जैन

बेमेतरा में पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों और भाजपा सरकार की विफलताओं के विरोध में 21 अप्रैल को रायपुर में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री निवास घेराव एवं विशाल सभा की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी।

बैठक में बेमेतरा विधानसभा प्रभारी राम गिडलानी और नवागढ़ प्रभारी अशोक राज आहूजा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा समझाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आव्हान पर आयोजित होने वाले इस आंदोलन को लेकर बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध सरकार की असंवेदनशीलता और नाकामी को दर्शाते हैं।

बैठक में बेमेतरा एवं नवागढ़ विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने आगामी आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित