कांग्रेस नेता फिलीस्तीन का बैग लेकर घूम रहीं, हम नौजवानों को इजराइल भेज रहेः सीएम योगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Congress leader is roaming around with the bag of Palestine, we are sending youth to Israel: CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को अपने वक्तव्य के दौरान कई बार विपक्षी सदस्यों पर करारे कटाक्ष किए। उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस की एक नेता संसद में फिलीस्तीन का बैग लेकर घूम रही थीं और हम यूपी के नौजवानों को इजराइल भेज रहे हैं। सीएम योगी यहीं नहीं रुके। उन्होंने विपक्षी सदस्यों को सरकार की योजनाओं और नीतियों को समझने का भी सुझाव दिया। बोले- प्रदेश के नौजवानों के हितों के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। विपक्ष के सदस्य यदि सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में समझकर अपने क्षेत्र में कार्य करेंगे तो उनके क्षेत्र के नौजवानों का ही भला होगा और उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा, नहीं तो वही होगा जो कुंदरकी में हुआ है।

विपक्ष का काम सिर्फ नकारात्मक नहीं हो सकता
सीएम योगी बोले, हमें उत्तर प्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है। सदन में कुम्भ पर भी चर्चा होगी और मुझे लगता है कुम्भ हमारे लिए एक अवसर होगा उत्तर प्रदेश को वैश्विक मंच पर शोकेस करने का, लेकिन इसके लिए अच्छा बोलना और सोचना पड़ेगा। नकारात्मकता को हटाना पड़ेगा। विपक्ष का मतलब नकारात्मक नहीं हो सकता है। विपक्ष का मतलब हर चीज में बुराई करना नहीं हो सकता है। कुछ अच्छा भी करिए, अच्छा सोचिए, अच्छी दिशा में चलिए, अच्छी दिशा में चलेंगे तो आगे अच्छा ही देखने को मिलेगा, लेकिन अगर नकारात्मक दिशा में चलेंगे तो एक तरफ कुआं और एक तरफ खाई ही मिलेगी। नकारात्मकता किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। सीएम ने विपक्ष के सदस्यों से आग्रह किया सदन में आकर मुद्दों को रखें, लेकिन तथ्यों के साथ रखेंगे तो उनकी गरिमा और सम्मान बढ़ेगा। उनके मुद्दे उचित, लेकिन तथ्यहीन-अपुष्ट थे। उन्होंने अपील की कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और विद्वेष को छोड़कर सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में पढ़ेंगे तो अपने क्षेत्र के नौजवानों का भला कर पाएंगे। नहीं तो आपका वही हाल होगा जो कुंदरकी में हुआ।

दुनिया मान रही यूपी के नौजवानों की स्किल
सीएम योगी ने कहा कि यूपी के अब तक लगभग 5,600 से अधिक नौजवान इजराइल में निर्माण कार्य करने गए हैं। हर नौजवान को वहां रहने और खाने की निःशुल्क सुविधा के साथ डेढ़ लाख रुपए अतिरिक्त मिल रहे हैं। उन्हें सुरक्षा की भी पूरी गारंटी है। अभी इजराइल के राजदूत आए थे। उन्होंने कहा कि हम यूपी के और भी नौजवानों को ले जाना चाहते हैं, क्योंकि यहां का नौजवान अच्छा कार्य कर रहा है। उसकी स्किल की ताकत को आज दुनिया मान रही है। जब वो नौजवान ये डेढ़ लाख रुपये अपने घर भेजता है तो प्रदेश के ही विकास में योगदान देता है। हमें उन नौजवानों का अभिनंदन करना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि 1947 में जब देश आजाद हुआ था तब उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय भारत की एवरेज प्रति व्यक्ति आय से अधिक थी और 2017 में जब हमें सत्ता प्राप्त हुई थी, तब उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय भारत की प्रति व्यक्ति आय की एक तिहाई रह गई थी। आज हम उसे दोगुना करने में सफल हुए हैं। मेरा मानना है कि अगले 5 साल के अंदर उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय फिर से भारत की प्रति व्यक्ति आय से अधिक होगी। प्रदेश की वर्तमान वृद्धि दर इसी दिशा में संकेत देती है।

हमारा प्रयास नौजवानों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नीयत साफ है, नीतियां बहुत स्पष्ट है। सरकार प्रदेश के हर नौजवान के हित को लेकर पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से कार्य कर रही है और उसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश का स्किल डेवलपमेंट मिशन बेहतरीन काम कर रहा है। 12 लाख से अधिक युवाओं को इस स्किल डेवलपमेंट मिशन से जोड़ा गया है, 6 लाख से अधिक नौजवान इसके माध्यम से रोजगार प्राप्त किए हैं। ग्लोबल मैपिंग के साथ कहां-कहां यूपी के नौजवानों के लिए नौकरी की संभावना हो सकती है, इसके लिए भी सरकार के स्तर पर कार्य प्रारंभ हुआ है। इसमें सामान्य पाठ्यक्रम के साथ दुनिया के अंदर मॉडल कोर्सेज कौन-कौन से हो सकते हैं, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। हमारी नेशनल एजुकेशन पॉलिसी भी स्किल मिशन पर बहुत ध्यान दे रही है। स्किल मिशन इसी बात को लेकर है कि जब हमारा नौजवान अपने कॉलेज की पढ़ाई करके निकले तो खुद को असहाय न महसूस करे, बल्कि वह खुद को आत्मनिर्भर-स्वावलंबी महसूस करे। उन्होंने कहा कि सरकार अपने नौजवानों के हितों को समृद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है। जो मुद्दे यहां उठाए गए हैं, सरकार उसके प्रति अवेयर है। किसी भी नौजवान के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को भी नहीं दी जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 मुख्य और बड़ी खबरें... Read also: MP:

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

Horoscope: 13-02-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन... मेष राशि: आज का राशिफलआज

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और