Concert controversy: मुंबई में 28 मार्च, 2026 को हुए यो यो हनी सिंह के कॉन्सर्ट ‘My Story – India Chapter’ में अवैध लेजर लाइट के इस्तेमाल को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। प्रमोटर्स पर आरोप है कि पुलिस की पहले से दी गई चेतावनियों के बावजूद एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र के पास इन लाइट्स का इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों ने विमानन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसी लाइट्स की अनुमति देने से मना किया था, लेकिन आयोजकों ने इसे नजरअंदाज किया।
Concert controversy: सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, FIR दर्ज
पुलिस ने इस घटना के बाद सुरक्षा दिशानिर्देशों की अनदेखी करने और हवाई क्षेत्र के नियमों को खतरे में डालने के आरोप में प्रमोटर इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। FIR में बताया गया कि कॉन्सर्ट में औपचारिक रूप से 12 हजार लोगों के आने की जानकारी दी गई थी, लेकिन वास्तविक संख्या लगभग 18–20 हजार थी। भीड़ अधिक होने और अवैध लेजर लाइट के इस्तेमाल से सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ।
Concert controversy: हनी सिंह ने फैंस को किया झूमने पर मजबूर
हनी सिंह ने बांद्रा के MMRDA ग्राउंड्स में अपने टूर के दौरान स्टेज पर आग लगाते हुए हिट गानों जैसे ‘डोप शॉप’, ‘ब्लू आइज’, ‘ब्राउन रंग’, ‘मिलियनेयर’, ‘देसी कलाकार’ और ‘लुंगी डांस’ से फैंस को खूब एंटरटेन किया।
Concert controversy: हनी सिंह का टूर शेड्यूल
हनी सिंह 4 अप्रैल को पुणे, 11 अप्रैल को कोटा, 25 अप्रैल को इंदौर, 2 मई को लखनऊ और 9 मई को कोलकाता में परफॉर्म करेंगे। इस टूर का समापन 16 मई को बेंगलुरु में होगा।
Concert controversy: सुरक्षा और आयोजकों की जिम्मेदारी पर सवाल
इस घटना ने बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाले कॉन्सर्ट के दौरान सुरक्षा मानकों और आयोजकों की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
read also: Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट





