,

जिले में मध्यप्रदेश की पहली ताजे पानी में मोती की खेती परियोजना का कलेक्टर शैलेंद्र सिंह ने किया निरीक्षण

- Advertisement -
Ad imageAd image
Collector Shailendra Singh inspected Madhya Pradesh's first freshwater pearl farming project in the district

छिन्दवाड़ा: विकासखंड जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत पालाचौरई में ताजे पानी में मोती की खेती परियोजना का निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने इसकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। यह परियोजना 15 अक्टूबर 2024 को कलेक्टर श्री सिंह के मार्गदर्शन में नवाचार के रूप में शुरू की गई है और अब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे है उल्लेखनीय है कि जब यह पहल शुरू की गई थी, तब यह मध्यप्रदेश में अपने आप में पहली बार था कि ताजे पानी में मोती की खेती का प्रयास किया जा रहा था। यह अनूठी पहल मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से संचालित की जा रही है, जिसका संचालन श्री स्वसहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं। इस परियोजना में कृषि विज्ञान केंद्र, छिंदवाड़ा का तकनीकी मार्गदर्शन भी मिल रहा है, जिससे समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण और आवश्यक जानकारियां प्रदान की गई हैं। निरीक्षण के दौरान समूह की महिलाओं ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि मोती की खेती के दौरान पीएच, टीडीएस, अमोनिया और ऑक्सीजन के स्तर को कैसे नियंत्रित किया जाता है।कलेक्टर श्री सिंह ने समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस अभिनव प्रयास को और व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। समूह की महिलाओं ने बताया कि इस पहल से उन्हें अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है, जिससे न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी, बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र में आजीविका के नए अवसर पैदा कर रही है और आने वाले समय में ग्रामीण विकास का प्रभावी उदाहरण बन सकती है।

मथुरा: हैरान करने वाला इलाज: युवक ने यूट्यूब देखकर खुद किया पेट का ऑपरेशन

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति