मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट: 10 जिलों में पारा 10° से नीचे, राजगढ़ सबसे ठंडा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट: 10 जिलों में पारा 10° से नीचे, राजगढ़ सबसे ठंडा

मध्य प्रदेश में इस साल नवंबर की शुरुआत से ठंडक का असर दिखाई दे रहा है। दिन में सर्द हवाएं और रात व सुबह में कड़ाके की ठंड बनी हुई है। बुधवार की रात भोपाल, इंदौर समेत एमपी के 9 शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

स्कूलों के समय में बदलाव और शीतलहर की चेतावनी

देवास जिले में लगातार गिरते तापमान को देखते हुए कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक सभी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से पहले न खोलने का आदेश जारी किया।
मौसम विशेषज्ञ पीके शाह के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होने के कारण उत्तरी हवा एमपी तक पहुँच रही है, जिससे ठंड का असर तेज हुआ है।

प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भी बढ़ी ठंड

पश्चिमी जिलों जैसे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में सर्दी का असर पहले दिखाई दे रहा था, अब पूर्वी जिलों जैसे जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

रिकॉर्डतोड़ ठंड और पचमढ़ी का हाल

भोपाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुँच गया है, जो 2015 के बाद सबसे कम है। इंदौर में पारा 7 डिग्री तक गिर गया, जो पिछले 25 साल में सबसे कम नवंबर का तापमान है। पचमढ़ी में रात का तापमान 13.8 डिग्री और दिन का तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया।

नवंबर का मौसम और बारिश का ट्रेंड

मौसम विभाग ने बताया कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड और सर्द हवाओं का असर बढ़ा है। ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में उत्तरी हवाओं के कारण पारा और गिर सकता है। पिछली बार, ग्वालियर में 56 साल पहले नवंबर में रात का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और उज्जैन में 52 साल पहले 2.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इस महीने भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की

PM Modi ने ट्रंप पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण

White House फायरिंग, ट्रंप ने जारी की हमलावर की फोटो, सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश नाकाम

White House: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग