उत्तर भारत में बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के चलते ठंड का प्रकोप उत्तर भारत के अधिकतर शहरों में बना हुआ है। यही वजह है कि अधिकांश इलाकों में ठंड की वजह से लोगों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है। वहीं अत्याधिक ठंड से लोगों के ब्रेन अटैक जैसे मामले में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं ठंड के साथ साथ बारिश भी लोगों का जीना बेहाल कर रही है। बताया जा रहा है कि यूपी में अभी तक ठंंड की वजह से 29 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सैकड़ों लोग अटैक के चलते हॉस्पिटल में जिंदगी की जंग लड़ रहे है।
घने कोहरे की चेतावनी
प्रदेश में शीत दिवस का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने शीतलहर और कुछ जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज सुबह ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। वहीं 24 घंटे में सर्दी लगने से राज्य में 29 लोगों की मौत हो चुकी है। फतेहपुर व कानपुर देहात में दो−दो लोगों व चित्रकूट में एक किसान ने ठंड से दम तोड़ा है।
लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री घटकर 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहींए प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड डे रहेगा। कुछ जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
विशेषज्ञों ने दी ठंड से बचने की सलाह
यूपी में ठंड से अभी तक 29 लोगों की मौत हो गई है। वहीं सैकड़ों की तादात में हार्ट अटैक एवं ब्रेन अटैक के मामले बढ़े है। विशेषज्ञों की माने तो लोगों को ठंड से बचने की जरूरत है। विशेषज्ञों ने कहा कि सुबह जल्दी न उठे और न ही ठंडे पानी से नहाये।