UP: प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को CM योगी की बड़ी सौगात, अब फ्री में करा सकेंगी अल्ट्रासाउंड

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेशवासियों को सुगम, सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए लगातार अहम कदम उठा रहे हैं। इसी के तहत योगी सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर फ्री अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए गर्भवतियों को ई रुपी वाउचर जारी किये जा रहे हैं। 9 नवंबर तक 14 लाख से अधिक वाउचर जारी किये गये हैं। इसमें सबसे अधिक आजमगढ़ में 61 हजार से अधिक वाउचर जारी किये गये हैं जबकि दूसरे नंबर पर आगरा में 56 हजार से अधिक और तीसरे नंबर पर बदायूं में 53 हजार से अधिक वाउचर जारी किये गये। बता दें कि योगी सरकार निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर फ्री सुविधा फरवरी 2023 से उपलब्ध करा रही है।

आजमगढ़ में जारी किये गये 61,019 ई रुपी वाउचर
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य को लेकर काफी गंभीर हैं। ऐसे में योगी सरकार ने गर्भवती महिलाओं को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निःशुल्क सेवाएं प्रदान करने के लिए फरवरी 2023 में ई रुपी वाउचर योजना शुरू की थी। इसका उद्देश्य महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर आवश्यक जांच की सुविधाएं को उपलब्ध कराना है ताकि उनकी और उनके अजन्मे शिशु की सेहत सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम में शासन द्वारा 9 नवंबर तक गर्भवती महिलाओं को 14,50,238 ई रुपी वाउचर जारी किये जा चुके हैं।

वहीं गर्भवती महिलाओं द्वारा 6,81,341 ई रुपी वाउचर का लाभ उठाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ में 9 नवंबर तक सबसे अधिक 61,019 वाउचर जारी किये गये हैं। इसी के साथ आजमगढ़ वाउचर जारी करने में पहले स्थान पर है जबकि दूसरे स्थान पर आगरा है, जहां 56,512 वाउचर जारी किये गये हैं। इसी तरह तीसरे नंबर पर बदायूं हैं, जहां पर 53,733 वाउचर जारी किये गये हैं।

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने उठाया था कदम
मिशन निदेशक ने बताया कि ई रुपी वाउचर जारी करने में प्रदेश के टॉप टेन जिलों में चौथे स्थान पर प्रयागराज, पांचवें स्थान पर देवरिया, छठें स्थान पर गाजियाबाद, सातवें स्थान पर गोरखपुर, आठवें स्थान पर बरेली, नौवें स्थान पर गाजीपुर और दसवें स्थान पर हरदोई है। इसी तरह सबसे कम कासगंज में 4,352 वाउचर जारी किये गये। इसके बाद भदोही में 4,876 और शामली में 5,749 ई रुपी वाउचर जारी किये गये।

योगी सरकार की ई रुपी वाउचर सुविधा का उद्​देश्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी और सुलभ बनाना है। इस योजना से न केवल महिलाओं की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित हुई है, बल्कि भ्रष्टाचार में लगाम लगाने में भी सहायक सिद्ध हुई है। यह योजना पूरी तरह से डिजिटल है, जिससे योगी सरकार की योजना का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari