,

सीएम मोहन यादव लगाएंगे जनता दरबार: 6 जनवरी से मिल सकती है सौगात

- Advertisement -
Ad imageAd image
CM Mohan Yadav will organize Janata Darbar: gift can be received from January 6

एमपी के सीएम मोहन यादव नए साल पर प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात देने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक सीएम सचिवालय ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है और अगर सब सही रहा तो नए साल की शुरूआत से ही मध्यप्रदेश में सीएम का जनता दरबार लगाया जाएगा। बता दें कि मध्यप्रदेश में पहले जब उमा भारती सीएम थीं तब जनता दरबार लगाया जाता था और वर्तमान में यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ जनता दरबार लगाते हैं।

बताया जा रहा है सीएम सचिवालय सीएम मोहन यादव के जनता दरबार का खाका तैयार कर रहा है। जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे और सीएम मोहन यादव दरबार में जनता की समस्याएं सुनकर उनका तुरंत निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को देगें। अगर सबकुछ ठीक रहा तो नए साल के आगाज के साथ मध्यप्रदेश वासियों को जनता दरबार की सौगात मिल सकती है।

उमा भारती लगाती थी जनता दरबार

बता दें कि, मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती के कार्यकाल के दौरान जनता दरबार लगाया जाता था। जिसमें उमा भारती सप्ताह के निश्चित दिनों में सीधे जनता से मिलती थीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ तत्काल उनकी समस्याओं का निराकरण कराती थीं। हालांकि कुछ दिनों बाद इस जनता दरबार में भीड़ इतनी ज्यादा होने लगी कि उसे संभालना मुश्किल होने लगा और इसे बंद करना पड़ा था।