AbhyudayaMP: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया पोस्टर लांच

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

AbhyudayaMP: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती 12 जनवरी से गणतंत्र दिवस 2026 तक ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत ग्राम विकास पखवाड़ा आयोजित कर रहा है। इस अभियान के पोस्टर का विमोचन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में किया। इस अवसर पर परिषद् के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर एवं कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाइ सहित योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजय कुमार शुक्ल भी उपस्थित रहे।

अभियान का उद्देश्य परिषद् की नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से सरकार के विभिन्न विभागों की दो वर्ष की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों तक पहुंचाकर यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ अंतिम पात्र हितग्राही तक पहुँचे। अभियान में ग्राम स्तर पर उत्सव, चौपाल, रैली, सामूहिक श्रमदान और परिवार सम्पर्क गतिविधियों का आयोजन होगा जिसमें पर्यावरण का संरक्षण जत्न संरक्षण, स्वदेशी एवं स्वावलंबन पर बल, जैविक कृषि एवं गौ-संरक्षण, शिक्षा संपन्न और संस्कारवान समाज, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, नागरिक सेवा के भाव का विकास, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज आदि विषयों को सम्मिलित किया जायेगा।

अभियान में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थायें, CMCLDP के विद्यार्थी एवं परामर्शदाता, परिषद् से जुड़ी स्वैच्छिक संस्थायें, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संगठनों द्वारा सहभागिता की जायेगी। साथ ही शासन के विभिन्न विभागों का मैदानी अमला भी सहभागिता करेगा।

परिषद् में जन समाधान प्रकोष्ठ प्रारंभ

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा स्थानीय समुदाय को शासन की योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ प्रदान करने में आने वाली कठिनाईयों के निराकरण के लिये परिषद् नेटवर्क का सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करने की दृष्टि से प्रत्येक जिला मुख्यालय पर परिषद् कार्यालय में जन समाधान प्रकोष्ठ स्थापित किया जा रहा है। इसका कांसेप्ट नोट भी परिषद् अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरैें.. 1. नक्सलवाद पर सियासी घमासान

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर की सपना शर्मा

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को