CM Financial Review 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्त विभाग की समीक्षा की, सभी विभागों को बजट खर्च में तेजी लाने के दिए निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Financial Review

Reporter: Vandana Rawat

CM Financial Review: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा विभिन्न विभागों को जारी बजट के व्यय की समीक्षा के लिए वित्त विभाग की बैठक आयोजित की। बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभागों के बजट प्रावधान के अनुसार शासन द्वारा जारी स्वीकृतियों, विभागाध्यक्ष द्वारा आवंटन, व्यय आदि की अद्धयावधिक प्रगति का प्रस्तुतिकरण किया गया। विशेष रूप से विभागों के प्रमुख 20 विभागों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनमें बजट व्यय की गति पर चर्चा की गई।

CM Financial Review: मुख्यमंत्री ने समय पर बजट व्यय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा के दौरान कहा कि सभी विभाग समय से आवंटित बजट का उपयोग करें, ताकि परियोजनाएं और योजनाएं समय पर पूरी हो सकें और प्रदेशवासियों को लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि बजट व्यय की प्रगति धीमी वाले विभागों में तेजी लाना अनिवार्य है। इसके लिए हर स्तर पर एक-एक अधिकारी की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की जाए, और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों को तुरंत निर्णय लेने की क्षमता विकसित करनी होगी, क्योंकि निर्णय लेने में देरी से बजट का समय पर व्यय संभव नहीं होता।

CM Financial Review

CM Financial Review: विभागीय मंत्री और अधिकारियों को दिल्ली जाकर पैरवी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ विभागों में बजट व्यय की प्रगति धीमी है। इसे सुधारने के लिए विभागीय मंत्री, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव आपस में समन्वय बनाकर हर माह बैठक करें। जिन विभागों के बजट आवंटन के कुछ हिस्से अभी तक जारी नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल बजट जारी किया जाए। इसके अलावा, जिन विभागों को केंद्र सरकार से बजट मिलता है, उनके लिए विभागीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली जाकर बजट जारी करने के लिए पैरवी करें।

इसके साथ ही केंद्र सरकार को पत्र लिखकर और फोन से फॉलोअप करते हुए मुख्य सचिव भी इनोसेटिव लें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिन विभागों में बजट व्यय की प्रगति धीमी है, उनके मंत्री और अधिकारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से पत्र जारी किया जाए।

CM Financial Review

यह खबर भी पढ़ें: Chitrakoot Breaking News: पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, 62 करोड़ की स्वीकृति पर जताया आभार

CM Financial Review: अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की तैयारी शुरू करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्त विभाग को कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की नई कार्ययोजना की तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए। इसके लिए विभागों के पिछले पांच साल के खर्च का आंकलन किया जाए और केंद्र सरकार से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए ताकि बजट समय पर मिल सके।

Supaul : राजेंद्र प्रसाद यादव की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए जदयू जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट: अजीत ठाकुर Supaul : जिला मुख्यालय स्थित शहनाई रिजॉर्ट में रविवार

Pakhanzur Police : पखांजूर पुलिस ने होली के मौके पर कड़ा एक्शन लिया

Pakhanzur Pohttps://en.wikipedia.org/wiki/Chhattisgarhlice : शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों पर भारी

Andhra Pradesh: पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 21 मजदूरों की मौत, कई घायल

Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले से एक दिल दहला देने

Pilibhit पूरनपुर सब्जी मंडी में भारी बवाल: AIMIM जिलाध्यक्ष के साथ सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले के पूरनपुर कस्बा स्थित सब्जी मंडी

RAIPUR : नागपुर दौरे से लौटे डिप्टी सीएम के कई अहम ऐलान

RAIPUR : NH-30 के अधूरे हिस्से को मिली फोर लेन की हरी

Lucknow : संवेदना और सुशासन का संगम: बच्चों के ‘अभिभावक’ बने मुख्यमंत्री योगी

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान

Naxal Surrender: महासमुंद में 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Naxal Surrender: महासमुंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 15

Illegal Arms Arrest: रायपुर में पिस्टल लेकर धमकाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Illegal Arms Arrest: राजधानी रायपुर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ

Vrindavan Spiritual Event: वृंदावन–मथुरा में जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी का भव्य स्वागत

Vrindavan Spiritual Event: वृंदावन और मथुरा में जगद्गुरु पूज्य स्वामी चक्रपाणि नंद

Raipur Car Accident: रायपुर में तेज रफ्तार कार बिजली खंभे से टकराई

Raipur Car Accident: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को

Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Missing Employee Case: सक्ति जिले के थाना डभरा क्षेत्र में RKM पावर

Pakhajur Drug Bust: पखांजूर में 1.15 लाख का गांजा जब्त

Pakhajur Drug Bust: पखांजूर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी

Illegal Ganja Seizure: जांजगीर-चांपा में 6 किलो से अधिक गांजा बरामद

Illegal Ganja Seizure: जिले जांजगीर-चांपा के चांपा थाना क्षेत्र में पुलिस ने

Chirmiri Road Issue: चिरमिरी की सड़कों को लेकर सियासत तेज

Chirmiri Road Issue: एमसीबी जिले के सबसे बड़े शहर और नगर पालिक

Helipad Protest: दंतेवाड़ा के बड़े बचेली में हेलीपेड निर्माण का विरोध तेज

Helipad Protest: दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली क्षेत्र में एक हाई स्कूल

TOP 10 MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी ख़बरें

1. TOP 10 MP:अमित शाह से CM मोहन यादव की बैठक TOP