,

Chitrakoot Breaking News: पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, 62 करोड़ की स्वीकृति पर जताया आभार

Chitrakoot Breaking News

Report by: Ratan Patel, Edit by: Priyanshi Soni

Chitrakoot Breaking News: लखनऊ में बुंदेलखंड के कद्दावर नेता एवं बांदा–चित्रकूट के पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और जिला मुख्यालय चित्रकूट को संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि राजापुर से जोड़ने वाले कर्वी–बूढ़ा–राजापुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 62 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर आभार व्यक्त किया।

Chitrakoot Breaking News

Chitrakoot Breaking News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चित्रकूट आने का आमंत्रण

पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल ने कहा कि यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और देश-प्रदेश से आने वाले पर्यटकों को श्रीरामचरितमानस के रचयिता संत गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मभूमि राजापुर तक आवागमन में काफी सुविधा होगी। मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चित्रकूट आने का आमंत्रण भी दिया।

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…