,

CJP Central Govt Agreement : CJP और केंद्र सरकार के बीच बनी सहमति, जेपी नड्डा ने दिया भरोसा, प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई

CJP Central Govt Agreement say jp-nadda

CJP Central Govt Agreement : नई दिल्ली, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रतिनिधिमंडल और केंद्र सरकार के बीच हुई बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने आंदोलनकारियों की चिंताओं को गंभीरता से सुना है और बातचीत सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई।

CJP Central Govt Agreement : जेपी नड्डा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर चार बिंदुओं का एक लिखित प्रस्ताव सरकार को सौंपा। इसके अलावा दो अन्य प्रमुख मांगों पर भी विस्तार से चर्चा हुई, जिनमें प्रदर्शनकारियों के खिलाफ किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने और प्रभावित लोगों को मुआवजा देने का मुद्दा शामिल था।

CJP Central Govt Agreement : उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही, जिन मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है, उनकी प्रतियां संबंधित पक्षों को उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

CJP Central Govt Agreement

CJP Central Govt Agreement : मुआवजे के संबंध में नड्डा ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले के प्रति संवेदनशील है। सभी पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं कि लागू नियमों और प्रावधानों के तहत पात्र लोगों को अधिकतम संभव मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

CJP Central Govt Agreement : इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत पांच-सूत्रीय चार्टर पर भी सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है। नड्डा ने कहा कि सरकार इन मांगों का गंभीरता से अध्ययन करेगी और नियमों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के बाद सरकार की ओर से यह संदेश दिया गया कि बाततीच के माध्यम से समाधान निकालने की दिशा में सकारात्मक पहल की गई है और दोनों पक्षों ने बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई है।

ये भी जानिए : Datia Assembly By Election : जनसभाओं में मुख्यमंत्री की हुंकार, कांग्रेस पर वार, उपचुनाव में दिग्गजों का प्रचार, कौन होगा दमदार ?

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…