,

चिरमिरी: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिए मूलभूत समस्याओं के समाधान के निर्देश

Chirmiri: Health Minister Shyam Bihari Jaiswal gave instructions to solve basic problems

संवाददाता: अविनाश चंद्र

एमसीबी। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज नगर पालिका निगम चिरमिरी क्षेत्र के 40 वार्डों का युद्ध स्तर पर दौरा किया। इस दौरान उनके साथ जिला प्रशासन, एसईसीएल और निगम प्रशासन की पूरी टीम मौजूद रही। मंत्री ने क्षेत्र में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्परता से समाधान के निर्देश दिए।

सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मंत्री जायसवाल ने वार्डों में जाकर जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने पेयजल संकट, सड़क मरम्मत, स्वच्छता और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में किया जाए।

बैठक में लिया गया ठोस निर्णय

निरीक्षण के बाद चिरमिरी क्षेत्र को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एसईसीएल और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में पेयजल संकट को दूर करने, नाली एवं सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई।

मंत्री ने कहा कि चिरमिरी क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधा की कमी नहीं होनी चाहिए और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

पेयजल संकट पर विशेष जोर

चिरमिरी के कई वार्डों में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है। इस मुद्दे पर मंत्री जायसवाल ने अधिकारियों से विशेष चर्चा की और निर्देश दिया कि वैकल्पिक उपायों के साथ-साथ स्थायी समाधान की दिशा में शीघ्र कार्यवाही की जाए।

जनता से जुड़ाव और भरोसे का संदेश

मंत्री के इस दौरे को क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता और जनता से सीधे संवाद के रूप में देखा जा रहा है। यह पहल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…