मुख्यमंत्री की योजनाएं सुरखी के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Chief Minister's schemes will prove to be a milestone in the development of Surkhi: Minister Govind Singh Rajput

भोपाल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती की उपलक्ष्य में जैसीनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करोड़ों ने की लागत के भूमि पूजन एवं विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सर्वप्रथम जैसीनगर की गोवर्धन टोरी पहुंचे जहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए तत्पश्चात पौधारोपण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं सागर सांसद डॉ.लता वानखेडे ने तुलसी का पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत अभिनंदन किया। जिलाअध्यक्ष श्याम तिवारी, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बिना विधायक निर्मला सप्रे, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर, पूर्व खुरई विधायक अरुणोदय चौबे, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सहित सुरखी विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष व युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने भी अपने युवा साथियों के साथ स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पोर्टल का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेबस मध्यम सिंचाई परियोजना स्वीकृत करने, जैसीनगर से तोडा तक 60 करोड़ की लागत से 25 किमी के मार्ग सहित जैसीनगर को नगर परिषद बनाने की घोषणा की। मंत्री राजपूत के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जैसीनगर में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, नवीन स्वास्थ्य केंद्र खोलने, महाविद्यालय में साइंस लैब एवं वाणिज्य संकाय शुरू करने के साथ ही जैसीनगर महाविद्यालय, खेल स्टेडियम एवं बस स्टैंड का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने की घोषणा की।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि
पंडित जी ने भारत के भविष्य की कल्पना वेदों में वर्णित चार पुरुषार्थ-धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के आधार पर की थी। यह चारों पुरुषार्थ मन, बुद्धि, आत्मा और शरीर के संतुलन से संभव है। इससे ही एक आदर्श समाज और आदर्श राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। उन्होंने राजनैतिक चिंतन के लिए एकात्म मानवदर्शन का सूत्र दिया और शासन की नीतियां बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेसी कुछ भी कहे लेकिन इसी दीपावली के बाद भाई दूज से हमारी सरकार लाड़ली बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह देगी। उन्होंने कहा की प्रदेश के विकास के लिए एवं किसानों और लाडली बहनों के लिए हमारी सरकार के पास पैसा ही पैसा है। कांग्रेस रोती रहे और हम काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम हमारे किसान भाइयों का घाटा नहीं होने देंगे जिन किसान भाइयों की पीला मैजिक एवं अतिवृष्टि से फैसले खराब हुई है उनका सर्वे कराकर सभी किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। सोयाबीन का भाव 5300 कर दिया गया है, साथ ही किसानों के खातों में भावांतर योजनाओं के माध्यम से बोनस भी दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार 2004 के बाद मप्र में गोवंश को लेकर कानून लेकर आई। जिससे अब गोमांस और गोवध की तो छोड़ो कोई गोमाता परेशान भी नहीं कर सकता है। गो हत्या करने वालों को सीधे जेल भेजा जाता है। हमने प्रदेश में गोशालाओं की संख्या बढ़ाई। साथ ही दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है । दूध उत्पादन के मामले में मध्य प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से जैसीनगर में अनेकों परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री : गोविंद सिंह राजपूत

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण का दर्शन देने वाले विलक्षण व्यक्तित्व के धनी, एकात्म मानव दर्शन तथा अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में धरातल पर उतारने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री अन्य सेवा जागरूकता योजना एवं आपका राशन आपका अधिकार की शुरुआत पूरी प्रदेश के लिए जैसीनगर क्षेत्र से हो रही है।।
इस योजना से राशन की जानकारी हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए पोर्टल तैयार किया गया है। जिससे हितग्राहियों को मोबाइल पर एसएमएस से राशन की जानकारी तुरंत मिलेगी। उन्होंने सीएम से मांग करते हुए कहा कि जैसीनगर सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। इसे नगर पंचायत बनाया जाए। कन्या हायर सेकंडरी स्कूल की स्वीकृति मिल जाए। उन्होंने बताया कि राजघाट की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी तो गांव डूब में आएंगे। ऐसे में बेबस नदी पर परियोजना के द्वारा बांध बनाया जाए। जहां से सागर, मकरोनिया, आर्मी और सुरखी विधानसभा के करीब 30 गांवों को पानी मिलेगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर हो रहा है। इसलिए जैसीनगर में सिविल अस्पताल की आवश्यकता है। जैसीनगर कॉलेज में साइंस के बच्चों के लिए लैब और कॉमर्स का पाठ्यक्रम शुरू करने का भी आग्रह किया एवं मसुहाई से तोड़ा 25 किमी का मार्ग बनाने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की प्रत्येक मांग को सहजता से स्वीकार करते हुए जैसीनगर में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लिए 500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृत करने की घोषणा की।
मंत्री श्री राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यभर में उचित मूल्य दुकानों से वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और उपभोक्ता केंद्रित बनाया जाएगा। पंजीकृत उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से राशन की उपलब्धता एवं उनको प्रदाय की गई मात्रा की जानकारी दी जाएगी। यही हैं आपका राशन – आपका अधिकार। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हित में योजनाओं को पारदर्शी, सुगम एवं प्रभावशाली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री राजपूत ने बताया कि राज्य को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से जैसीनगर से सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पोर्टल का शुभारंभ हुआ। हर घर नल से जल की तरह ही अब हर घर में पाइप लाइन द्वारा गैस आपूर्ति की जाएगी। अब घर-घर गैस पहुंचेगी।

भाजपा सरकार ने विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी : डॉ लता

कार्यक्रम में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने मुख्यमंत्री का जैसी नगर में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी है हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत है लेकिन पूरा राजपूत परिवार सुरखी विधानसभा के लिए हमेशा उपलब्ध रहता है। विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों के लिए दृढ़ संकल्पित है सुरखी विधानसभा विकास कार्य में एक मिसाल कायम कर रही है।

जैसीनगर का नाम होगा जय शिव नगर मुख्यमंत्री ने की घोषणा :

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने क्षेत्रवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सामने मांग रखी की जैसी नगर ऐतिहासिक वी भगवान शिव के मंदिर से जानी जाती है इसलिए क्षेत्र वासियों का की मांग है कि जैसी नगर का नाम जय शिव नगर रखा जाए जिस पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सहमति देते हुए कहा कि अब जैसी नगर का नाम जय शिव नगर ही होगा। यह नाम हमारी आस्था और गौरव का प्रतीक है। जिस पर क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां :

जैसीनगर में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर कृषि, उद्यानिकी, पंचायत, महिला एवं बाल विकास समेत अन्य विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका सीएम ने अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को विभागीय लाभों का वितरण किया। कार्यक्रम में बुंदेली संस्कृति एवं स्थानीय बुंदेली कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गदगद हो गए। बुंदेलखंड की वीर गाथा आल्हा गायन सुनकर मुख्यमंत्री भाव विभोर हो उठे। आल्हा गायको की प्रस्तुति एवं बुंदेली गायक जित्तू खरे बादल के सुरो ने उपस्थित जनसमूह को मंत्र मुक्त कर दिया

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

हापुड़: युवक के पेट से निकले स्टील के चम्मच, टूथब्रश और पेन, डॉ. रह गए हैरान

जानिए: युवक क्यों निगल जाता था चम्मच और टुथब्रश रिपोर्टर: सुनील कुमार,

हापुड़: युवक के पेट से निकले स्टील के चम्मच, टूथब्रश और पेन, डॉ. रह गए हैरान

जानिए: युवक क्यों निगल जाता था चम्मच और टुथब्रश रिपोर्टर: सुनील कुमार,

हिंसक आंदोलन के नेतृत्वकर्ता सोनम वांगचुक के NGO की विदेशी फंडिंग की जांच, CBI लद्दाख में सक्रिय

by: vijay nandan लद्दाख: जाने-माने शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के

जामताड़ा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

संवाददाता: रतन कुमार जामताड़ा नगर अंतर्गत महुलडंगाल में गुरुवार को भारतीय जनसंघ

रायपुर में डेढ़ साल पुराने हत्या कांड का खुलासा, पति और पुत्र गिरफ्तार

लेखक- ईसा अहमद संवाददाता – हिमांशु पटेल राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज

राज्य सरकार के लिए मार्गदर्शक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार: CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने

रायपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराई गाय, इंजन में नुकसान और यात्रियों में दहशत

रायपुर के कोटा रेलवे फाटक के पास बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस

संभल: बालिकाओं ने संभाली कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कमान !

महिला सशक्तिकरण में मिशन शक्ति 5.0 बना अनूठा उदाहरण रिपोर्ट- महेश राघव,

रायगढ़ में बाढ़ आपदा बचाव मॉक ड्रिल, तटवर्ती गांवों में किया अभ्यास

रिपोर्टर – भूपेन्द्र गबेल छत्तीसगढ़ के पुसौर विकासखंड के तटवर्ती गांव सिंगपुरी

समोदा नगर पंचायत के गौठान में मवेशियों की मौत से हड़कंप, ग्रामीणों में आक्रोश

राजधानी के समीप समोदा नगर पंचायत के गौठान में बड़ी लापरवाही सामने

आबकारी घोटाला मामला: पूर्व आयुक्त निरंजन दास समेत 3 आरोपी कोर्ट में पेश

छत्तीसगढ़ के चर्चित आबकारी घोटाला मामले में आज एक बड़ी कार्यवाही हुई।

मरवाही में पंचायत सचिव-सरपंच पर भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों का आमरण अनशन

संवाददाता – प्रयास कैवर्त सरकार जहां पंचायतों को मजबूत बनाने और ग्रामीण

अंबिकापुर में फॉरेस्ट विभाग की लापरवाही, पेड़ कटाई से घंटों बाधित रहा यातायात

रिपोर्ट- दिनेश गुप्ता लेखक- ईसा अहमद अंबिकापुर–बनारस मुख्य मार्ग पर फॉरेस्ट विभाग

अयोध्या: ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ मणिका ने रामलीला में निभाई मां सीता की भूमिका

रिपोर्ट: अंकुर पांडे, एडिट: विजय नंदन अयोध्या: मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका ने

अधिक बारिश से सोयाबीन की फसल चौपट: किसानों को 80-100% तक नुकसान, सर्वे और मुआवज़े पर सवाल

रिपोर्टर: रिंकू सुमन सिरोंज तहसील के किसानों पर इस बार मानसून कहर

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में स्वच्छता अभियान से बनी नई मिसाल

संवाददाता – प्रयास कैवर्त लेखक- ईसा अहमद छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर

बीजेपी नेता केदार गुप्ता का कांग्रेस पर हमला, भूपेश बघेल और बेटे पर कसा तंज

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केदार गुप्ता ने कांग्रेस और पूर्व

मुजफ्फनगर: छात्राओं ने मनचले को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल

रिपोर्ट: अनुज सैनी, एडिट: विजय नंदन मुज़फ़्फरनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन

जिंदल पावर की प्रस्तावित कोयला खदान का विरोध

संवाददाता – भूपेन्द्र गबेल ग्राम सभा झरना ने जनसुनवाई निरस्त करने की

वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. बीला राजेश का निधन, धनबाद और तमिलनाडु में शोक की लहर

धनबाद। देश की जानी-मानी और कर्तव्यपरायण IAS अधिकरी डॉ. बीला राजेश का

फतेहपुर: केले उत्पादक किसानों की हालत खराब, फसल का नहीं मिल रहा उचित दाम

रिपोर्ट: शिवम अवस्थी, एडिट: विजय नंदन फतेहपुर: जिले में केला की खेती

भारत की जीवंत आत्‍मा के उपासक : पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय

धर्मेन्‍द्र सिंह लोधी, राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) भारत वर्ष की महान् और गौरवशाली

देश बिजली की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है: राजस्थान में बोले पीएम मोदी

BY: MOHIT JAIN प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में कई

भारत में Gen Z जैसी स्थिति नहीं हो सकती

BY: AJAY NIGAM आज के दौर में अक्सर “Gen Z” यानी 1997

आज सोने की कीमत में गिरावट, चांदी महंगी – जानें आज के भाव

BY: MOHIT JAIN आज देशभर के बुलियन मार्केट में सोने की कीमतों

धमतरी : बस पलटने से चार साल की बच्ची की मौत, कई यात्री घायल

रिपोर्ट- वैभव चौधरी धमतरी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने

कटघोरा गोलीकांड में बड़ा खुलासा, उत्तरप्रदेश से जुड़े तार

रिपोर्ट- गौरव साहु कटघोरा में बीती रात हुए गोलीकांड मामले में पुलिस