खल्लारी में आदिवासी महासभा में होंगे शामिल
महासमुंद, छत्तीसगढ़:
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 3:05 बजे धमतरी के मधुबन धाम से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना होकर 3:45 बजे महासमुंद जिले के खल्लारी पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री खल्लारी में आयोजित आदिवासी कंवर पैकरा समाज की महासभा में भाग लेंगे और समाज के लोगों से संवाद करेंगे। इस दौरान वे समाज की मांगों और विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।
कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात मुख्यमंत्री साय शाम 4:50 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
सूचना स्रोत: महासमुंद संवाददाता ताराचंद पटेल (मोबाइल: 9009062761)
यह दौरा राज्य सरकार की जनसंवाद और सामाजिक समरसता की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का हिस्सा माना जा रहा है।





