मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वन-टू-वन बैठकों से खुले वैश्विक निवेश के नए द्वार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chief Minister Dr. Yadav's one-to-one meetings opened new doors for global investment

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बार्सिलोना प्रवास के तीसरे दिन विश्व की अग्रणी कंपनियों के शीर्ष पदाधिकारियों से वन-टू-वन मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश, तकनीकी सहयोग और रोजगार के नए अवसरों को लेकर विस्तृत चर्चा की। सेनेटरीवेयर, वस्त्र, स्वास्थ्य सेवाएं, डाटा सेंटर, एनीमेशन, ब्रांडिंग और मीडिया नीति जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी वैश्विक कंपनियों ने मध्यप्रदेश में निवेशकों की संभावनाओं को लेकर गंभीर रुचि प्रदर्शित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सबसे पहले स्पेन की अग्रणी सेनेटरीवेयर कंपनी रॉका ग्रुप (Roca Group) के कॉर्पोरेट संचालन निदेशक श्री पाउ अबेलो से भेंट की। इस दौरान देवास स्थित कंपनी की इकाई ‘रॉका बाथरूम प्रॉडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ (Roca Bathroom Products Pvt. Ltd.) द्वारा किए गए ₹164.03 करोड़ के निवेश और 445 लोगों को दिए गए रोजगार पर संतोष व्यक्त किया गया। कंपनी ने मध्यप्रदेश में अपनी इकाई के विस्तार और विविधीकरण की योजना भी साझा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वस्त्र क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हेलोटेक्स ग्रुप (Helotex Group) के मालिक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जोर्डी बोनारो ट्रियोलार्ट से भेंट हुई। कंपनी पहले से ही इंदौर स्थित ‘प्रतिभा सिंटेक्स लिमिटेड’ (Pratibha Syntex Ltd.) के साथ साझेदारी में कार्यरत है। बैठक में वस्त्र उद्योग के विस्तार और निवेश प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने पर चर्चा हुई।

अमेक (Association Multisectorial de AMEC) के निदेशक श्री एलेजांद्रो गैलेगो अल्काइडे से मुलाकात में राज्य की वैश्विक ब्रांडिंग, मीडिया एनालिटिक्स, एआई आधारित संचार रणनीतियों और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर मध्यप्रदेश की पहचान को सशक्त करने की दिशा में सहयोग की सहमति बनी।

एसएसएल-कोटिंग्स (पावर सॉइल) के प्रतिनिधि श्री जीफ विशेप के साथ हुई बैठक में टिकाऊ सड़क निर्माण तकनीक “टेरा-3000” के उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई, जो विशेष रूप से ग्रामीण सड़कों, नींव और सख्त मिट्टी में उपयोगी है। इस समाधान के माध्यम से पारंपरिक निर्माण सामग्रियों की आवश्यकता समाप्त हो जाती है और पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित होता है।

सोगो समूह के श्री सतीश रायसिंघानी के साथ बातचीत में भारत और विशेष रूप से मध्यप्रदेश में एसओजीओ ब्रांड के उत्पादों के विस्तार की संभावनाएं तलाशी गईं। एसओजीओ घरेलू उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक्स का एक मजबूत यूरोपीय ब्रांड है, जो भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए अपने उत्पादों की पहुँच बढ़ाना चाहता है।

सर्विटाइज के सीईओ श्री मार्क विंटर के साथ बैठक में औद्योगिक परामर्श, डिजिटल परिवर्तन और ग्राहक अनुभव आधारित समाधानों पर चर्चा हुई। यह कंपनी सेवा-आधारित व्यापार मॉडल के जरिये उद्यमों की दक्षता बढ़ाने में विशेषज्ञता रखती है और मध्यप्रदेश में MSME सेक्टर को स्मार्ट मॉडल से जोड़ने में रुचि रखती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नॉर्सेक ग्लोबल के निवेशकों के साथ भी सार्थक चर्चा हुई।

स्पोर्ट्सफन टीवी एस.एल. के सह-संस्थापक श्री सिद्धार्थ तिवारी से हुई बैठक में मध्यप्रदेश में फुटबॉल खेल के विकास हेतु प्रतिभा खोज, प्रशिक्षण शिविरों और अकादमियों की स्थापना के माध्यम से सहयोग की संभावनाएँ तलाशी गईं। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी झारखंड सरकार के साथ पहले से इस दिशा में कार्यरत है और अब मध्यप्रदेश में भी इसी तरह की पहल को लेकर गंभीर है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों के समक्ष राज्य की निवेश-अनुकूल नीतियों का विस्तार से उल्लेख करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए आवश्यक भूमि, जल, ऊर्जा और मजबूत आधारभूत संरचना सहज रूप से उपलब्ध है। उन्होंने राज्य की उत्कृष्ट लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी, दक्ष मानव संसाधन, सुगम और पारदर्शी प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ में हासिल उल्लेखनीय उपलब्धियों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश निवेश के लिए एक सुरक्षित, स्थिर और समर्थ राज्य है, जो वैश्विक कंपनियों के लिए दीर्घकालिक सहयोग के द्वार खोलता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

TOP 10 MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी ख़बरें

1. TOP 10 MP:अमित शाह से CM मोहन यादव की बैठक TOP

Illegal Ganja Seizure: जांजगीर-चांपा में 6 किलो से अधिक गांजा बरामद

Illegal Ganja Seizure: जिले जांजगीर-चांपा के चांपा थाना क्षेत्र में पुलिस ने

Chirmiri Road Issue: चिरमिरी की सड़कों को लेकर सियासत तेज

Chirmiri Road Issue: एमसीबी जिले के सबसे बड़े शहर और नगर पालिक

Helipad Protest: दंतेवाड़ा के बड़े बचेली में हेलीपेड निर्माण का विरोध तेज

Helipad Protest: दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली क्षेत्र में एक हाई स्कूल

TOP 10 MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी ख़बरें

1. TOP 10 MP:अमित शाह से CM मोहन यादव की बैठक TOP

RASHIFAL: आज का राशिफल

♈ मेष RASHIFAL: आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी

TOP 10 CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. रायपुर में नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी लागू TOP 10 CG: रायपुर में

Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान

रिपोर्टर: ऋषभ कुमार Nawada News : नवादा शहर के प्रायः सभी मोहल्लों

JAMTARA NEWS : होली 2026 को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर: रतन कुमार JAMTARA NEWS : होली 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

UP NEWS : केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया

UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी

Andhra Pradesh: काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत से पसरा मातम

Andhra Pradesh अमरावती: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली