CHHATTISHGAGH NEWS :27 फरवरी 2026 को प्रस्तावित रिलीज से पहले कोरबा में रैली निकालकर जताया आक्रोश
CHHATTISHGAGH NEWS :“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में यादव समाज का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापनसर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के बैनर तले जिला यादव समाज ने फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आईटीआई चौक से कलेक्टोरेट तक रैली निकालकर कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

CHHATTISHGAGH NEWS :“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में यादव समाज का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापनजिला अध्यक्ष नाथू लाल यादव ने बताया कि “यादव जी की लव स्टोरी” नाम से 27 फरवरी 2026 को एक फिल्म रिलीज की जा रही है, जिसमें काल्पनिक प्रेम प्रसंग को दर्शाया गया है। उनका आरोप है कि फिल्म का नाम और इसकी कहानी यादव समाज की बहनों और बेटियों के सम्मान के विरुद्ध है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं।

CHHATTISHGAGH NEWS :“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में यादव समाज का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापनसमाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस फिल्म को लेकर पूरे भारत में यादव समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने आशंका जताई कि फिल्म के रिलीज होने से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। इसी को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और प्रशासन से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई।





