,

छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 1 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 1 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

छत्तीसगढ़ में आज कई अहम घटनाएं सुर्खियों में रहीं। डिप्टी सीएम का बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर बयान, सूरजपुर में अवैध कोयला उत्खनन हादसा, नवा रायपुर में देश का पहला स्मार्ट रजिस्ट्री ऑफिस, कैबिनेट के फैसले और दशहरा तैयारियों पर बारिश का असर पढ़िए राज्य की 10 बड़ी खबरें:

1. कबीरधाम: डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि समाज में बालिकाओं की रक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के बिना विकास संभव नहीं है। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा और पढ़ाई को सरकार की प्राथमिकता बताया।

2. सूरजपुर: अवैध कोयला उत्खनन में हादसा

सूरजपुर जिले में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान सुरंग धंस गई। हादसे में अंदर फंसे युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद हुआ। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

3. रायपुर: देश का पहला स्मार्ट रजिस्ट्री ऑफिस

नवा रायपुर में देश का पहला अत्याधुनिक स्मार्ट रजिस्ट्री ऑफिस शुरू हो गया है। यहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे लोगों को रजिस्ट्री कराने में आधुनिक अनुभव होगा।

4. CG ट्रांसफर न्यूज़: SAS अधिकारियों का तबादला

छत्तीसगढ़ में कई SAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुछ को अतिरिक्त प्रभार के साथ नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सरकार ने इसकी सूची जारी की है।

5. साय कैबिनेट की बैठक: 100 स्पेशल एजुकेटर भर्ती होंगे

विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले हुए। इसमें 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती को मंजूरी दी गई, जिससे दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई में मदद मिलेगी।

6. कोरबा: दशहरा तैयारियों पर बारिश का असर

कोरबा में लगातार बारिश ने दशहरा की तैयारियों में अड़चन डाल दी है। रावण के पुतले भीग गए हैं और बनाने में दिक्कतें आ रही हैं।

7. बस्तर दशहरा स्पेशल ट्रेन 1 से 4 अक्टूबर तक

यात्रियों की सुविधा के लिए 1 से 4 अक्टूबर तक बस्तर दशहरा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन जगदलपुर से दंतेवाड़ा के बीच चलेगी।

8. कंप्यूटर शिक्षा पर खर्च, लेकिन नतीजे शून्य

राज्य में अब तक 800 करोड़ रुपए कंप्यूटर शिक्षा पर खर्च हो चुके हैं। बावजूद इसके बच्चे न कंप्यूटर सीख पाए और न ही स्मार्ट क्लास से लाभ उठा पाए।

9. रायपुर: क्रिकेट स्टेडियम फाइल अटकी

रायपुर में क्रिकेट स्टेडियम निर्माण की फाइल पांच साल से इधर-उधर घूम रही है। सीएम की मंजूरी और खेल मंत्री बदलने के बाद भी अब तक काम आगे नहीं बढ़ा है।

10. रायपुर: बड़े बकायेदारों पर निगम की कार्रवाई

रायपुर नगर निगम ने बड़े बकायेदारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सफाई व्यवस्था पर संकट की स्थिति को देखते हुए एक दिन में 1.77 करोड़ रुपए वसूले गए।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता