Chhattisgarh Police: खाकी वर्दी का संवेदनशील चेहरा, थाने में बना मंडप, पुलिस की पहल से प्रेमी जोड़े का विवाह संपन्न

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhattisgarh Police police temple love marriage

रिपोर्ट- प्रयास कैवर्त

Chhattisgarh Police: मरवाही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही; आमतौर पर डर और सख्ती की पहचान मानी जाने वाली खाकी वर्दी यानि पुलिस जब संवेदनशीलता और भरोसे का रूप ले ले, तो समाज के लिए एक मिसाल बन जाती है। ऐसा ही एक मानवीय दृश्य मरवाही थाना परिसर में देखने को मिला, जहां पुलिस ने कानून के साथ-साथ इंसानियत की भी मिसाल पेश की है। मरवाही थाना क्षेत्र के धूम्माटोला बहरीझोरकी निवासी 21 वर्षीय संजय सिंह और मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बेलिया छोट गांव की 20 वर्षीय मीरा सिंह एक-दूसरे से प्रेम करते थे और विवाह करना चाहते थे। लेकिन परिजनों की असहमति उनके प्यार के रास्ते में दीवार बनकर खड़ी थी। समाज और परिवार के डर से घिरे इस प्रेमी जोड़े ने आखिरकार कानून से उम्मीद लगाई और मरवाही थाना प्रभारी सनीप रात्रे से सुरक्षा व मदद की गुहार लगाई।

Chhattisgarh Police: परिवार के विरोध के बीच थाने पहुँचा प्रेमी जोड़ा

दोनों के बालिग होने और उनके फैसले की गंभीरता को समझते हुए थाना प्रभारी सनीप रात्रे ने संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाकर शांतिपूर्वक बातचीत की, कानूनी और सामाजिक पहलुओं को समझाया और प्रेमी जोड़े के भविष्य को प्राथमिकता दी। पुलिस की इस पहल का असर यह हुआ कि जहां पहले विरोध था, वहीं बाद में सहमति और आशीर्वाद नजर आया। परिजनों की सहमति मिलने के बाद थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में विवाह की व्यवस्था की गई। मंदिर में शहनाई की गूंज और मंत्रोच्चार के बीच मीरा और संजय ने सात फेरे लिए। थाना प्रभारी स्वयं इस विवाह के साक्षी बने।

Chhattisgarh Police: थाना प्रभारी की पहल से परिजनों की बदली सोच

इस भावुक पल में जब माता-पिता ने बच्चों को आशीर्वाद दिया, तो माहौल में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रेमी जोड़े ने पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि आज उन्हें न सिर्फ जीवनसाथी मिला, बल्कि समाज और कानून पर भरोसा भी और मजबूत हुआ।

मरवाही थाना परिसर में हुआ यह विवाह साबित करता है कि पुलिस केवल कानून लागू करने वाली संस्था नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर टूटते रिश्तों को जोड़ने वाली उम्मीद भी बन सकती है।

Chhattisgarh Police: विरोध क्यों, माता-पिता बच्चों की पसंद को समाज की कसौटी पर तौलते हैं

लव मैरिज को लेकर परिजनों की असहमति भारतीय समाज में आज भी एक आम स्थिति है। इसके पीछे कई गहरे सामाजिक, सांस्कृतिक और मानसिक कारण जुड़े होते हैं। सबसे बड़ा कारण परंपरागत सोच है, जहां विवाह को सिर्फ दो व्यक्तियों का नहीं बल्कि दो परिवारों और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा निर्णय माना जाता है। ऐसे में माता-पिता अपने बच्चों की पसंद को समाज की कसौटी पर तौलते हैं।

जाति और वर्ग व्यवस्था भी असहमति की बड़ी वजह है। कई परिवार आज भी जाति, गोत्र और सामाजिक स्तर को विवाह का आधार मानते हैं। उन्हें डर रहता है कि अलग जाति या क्षेत्र में विवाह करने से सामाजिक बहिष्कार या ताने झेलने पड़ सकते हैं।

इसके अलावा सामाजिक बदनामी का भय भी अहम भूमिका निभाता है। पड़ोसी, रिश्तेदार और समाज “क्या कहेगा” यह सोच परिजनों को बच्चों की खुशी से ज्यादा प्रभावित करती है। कई बार यह डर इतना हावी हो जाता है कि माता-पिता संवाद के बजाय विरोध का रास्ता चुन लेते हैं। सुरक्षा और भविष्य की चिंता भी एक कारण है। माता-पिता को आशंका रहती है कि भावनाओं में लिया गया फैसला भविष्य में गलत साबित हो सकता है और इसका खामियाजा संतान को भुगतना पड़ेगा। हालांकि बदलते समय के साथ सोच में बदलाव आ रहा है, लेकिन लव मैरिज को स्वीकार करने के लिए अभी भी समाज को संवाद, विश्वास और समझदारी की दिशा में लंबा सफर तय करना बाकी है।

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari