छत्तीसगढ़ की 25 बड़ी खबरें (6 अगस्त 2025)

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
छत्तीसगढ़ की 25 बड़ी खबरें (6 अगस्त 2025)

छत्तीसगढ़ में आज 6 अगस्त 2025 को कई अहम घटनाएं हुईं। प्रशासनिक फैसलों से लेकर सड़क हादसों, खनिज खोज और राजनीति तक, यहां पढ़ें दिनभर की 25 बड़ी खबरें।

Contents
1. 10 IAS अफसरों का तबादला2. पत्रकारिता विश्वविद्यालय भर्ती विवाद3. बिलासपुर में ‘अदृश्य ट्रांसफार्मर’4. कांकेर में बर्बर पिटाई5. महासमुंद में दुर्लभ खनिज की खोज6. बिलासपुर में अतिक्रमण विवाद7. रायपुर दंपती हादसे से बचे8. एम्स रायपुर को NABL मान्यता9. बलरामपुर का NH-343 जर्जर10. ड्रग नेटवर्क का खुलासा11. रायपुर के 2 उद्योगों पर GST छापा12. बिलासपुर में खनिज परिवहन पर कार्रवाई13. BJP का ‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ अभियान14. हाईकोर्ट की सख्ती रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर15. रुखमणी बनीं हॉकी टीम की कप्तान16. रायपुर में कारोबारी से ठगी17. भाजपा का तिरंगा फहराने का अभियान18. भिलाई में चोरी की वारदात19. ननों की गिरफ्तारी पर विरोध20. योगासन स्पोर्ट्स में छत्तीसगढ़ की सफलता21. बस्तर में भीमसेन पूजा22. दंतेश्वरी महाविद्यालय में पौधरोपण23. कॉरेसपांडेंस को मोबाइल डिवाइस24. श्री रामलला दर्शन योजना25. सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर कल्याणी का बयान

1. 10 IAS अफसरों का तबादला

रीना कंगाले खाद्य विभाग संभालेंगी, जयश्री को ग्रामीण आजीविका मिशन की जिम्मेदारी, पद्मिनी CGMSC से हटाई गईं और रवि मित्तल CM सचिवालय में संयुक्त सचिव बने।

2. पत्रकारिता विश्वविद्यालय भर्ती विवाद

उच्च शिक्षा सचिव ने कहा—भर्ती केवल पॉलिसी के अनुसार होगी, नियमों से छेड़छाड़ करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई।

3. बिलासपुर में ‘अदृश्य ट्रांसफार्मर’

सर्किट हाउस के सामने झाड़ियों में गुम मिला ट्रांसफार्मर, जहां मंत्रियों और वीआईपी का आना-जाना होता है।

4. कांकेर में बर्बर पिटाई

बस टक्कर विवाद में ड्राइवर को पुलिस और भीड़ ने पीटा, वीडियो वायरल हुआ।

5. महासमुंद में दुर्लभ खनिज की खोज

3000 हेक्टेयर क्षेत्र में निकल, क्रोमियम और प्लेटिनम की 700 मीटर लंबी चट्टान मिलने की संभावना।

6. बिलासपुर में अतिक्रमण विवाद

उप सरपंच पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत।

7. रायपुर दंपती हादसे से बचे

उत्तराखंड में बारिश से यात्रा योजना बदली, बड़ी दुर्घटना टल गई, दंपती कल रायपुर लौटेंगे।

8. एम्स रायपुर को NABL मान्यता

वायरोलॉजी लैब में RSV और कोविड समेत 12 जांचों को राष्ट्रीय मान्यता मिली।

9. बलरामपुर का NH-343 जर्जर

मरम्मत के बाद भी सड़क खराब, बसों को 40 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा।

10. ड्रग नेटवर्क का खुलासा

रायपुर के युवक ने 2 साल में 10 लाख का ड्रग खरीदा, पंजाब और राजनांदगांव के तस्करों से मिले 320 एडिक्ट्स के नंबर।

11. रायपुर के 2 उद्योगों पर GST छापा

40 लाख की रिकवरी, फैक्ट्री से डिजिटल डेटा और लेन-देन रिकॉर्ड जब्त।

12. बिलासपुर में खनिज परिवहन पर कार्रवाई

6 वाहन जब्त, जिन्हें थाना और जांच चौकी में रखा गया।

13. BJP का ‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ अभियान

ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ी जाएगी तिरंगा यात्रा, 12 लाख तिरंगा बनाने का ऑर्डर दिया गया।

14. हाईकोर्ट की सख्ती रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर

जज ने अफसरों से पूछा—क्या सड़क पर खुद चले हैं? अफसर बोले—स्थिति खराब, मरम्मत जारी है।

15. रुखमणी बनीं हॉकी टीम की कप्तान

कवर्धा की बेटियों का जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन, 6 अगस्त से मुकाबले होंगे।

16. रायपुर में कारोबारी से ठगी

शेयर में मुनाफे का झांसा देकर 6.63 लाख रुपए की ठगी।

17. भाजपा का तिरंगा फहराने का अभियान

13-15 अगस्त तक घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएंगे कार्यकर्ता।

18. भिलाई में चोरी की वारदात

भीड़ का फायदा उठाकर 3 महिलाओं के मंगलसूत्र और 2 बाइक चोरी।

19. ननों की गिरफ्तारी पर विरोध

ईसाई समाज ने रैली कर कहा—मिशनरी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जरूरी हैं, भेदभाव नहीं होना चाहिए।

20. योगासन स्पोर्ट्स में छत्तीसगढ़ की सफलता

पूर्वी कोर्राम, डिम्पल और सरस्वती नेताम ने गोल्ड मेडल जीता।

21. बस्तर में भीमसेन पूजा

उदेला पहाड़ पर 84 गांवों के 1000 से अधिक लोग पहुंचे।

22. दंतेश्वरी महाविद्यालय में पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्रों और स्टाफ ने पौधे लगाए।

23. कॉरेसपांडेंस को मोबाइल डिवाइस

डिजिटल सुविधा के तहत नए मोबाइल उपकरण वितरित किए गए।

24. श्री रामलला दर्शन योजना

बस्तर जिले से 12 श्रद्धालु रवाना हुए।

25. सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर कल्याणी का बयान

कहा—भक्ति से जुड़े आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं।

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण

Gwalior : केआरजी कॉलेज की ऐतिहासिक बावड़ी का कायाकल्प: दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आगाज़

Gwalior : प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय में

Raipur : PCC चीफ दीपक बैज का आरोपों का बृहद बयान

Raipur : आबकारी विभाग में पावर सप्लाई और वित्तीय भ्रष्टाचार पर बड़ा

Bhopal : नेहरू नगर को मिलेगी मंगल भवन की सौगात, किशन सूर्यवंशी ने किया भूमिपूजन

Bhopal के नेहरू नगर डी-सेक्टर में अब सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के

volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

volleyball tournament : सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम

India crisis management: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

India crisis management: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर, राज्यों से

Prayagraj : शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं

Prayagraj इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है

Indore: तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Report: Devendra Jaiswal Indore इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल

Legal Awareness Camp: भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन

Legal Awareness Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश

Ranchi राहत की पटरी: रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर फिर दौड़ी ट्रेनें, सफल ट्रायल के बाद सेवाएं बहाल

रिपोर्टर :- अमित वर्मा Ranchi झारखंड के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर पिछले कई