भोपाल: 4 इमली में 30 पेड़ों की कटाई से हंगामा, निवासियों ने जताई कड़ी नाराज़गी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
char-imli-bhopal-tree-cutting-row

भोपाल। राजधानी के चार इमली क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चिंताजनक खबर सामने आई है। 20 सितंबर 2025 की शाम लगभग 5 बजे नगर निगम की टीम ने क्षेत्र के करीब 30 हरे-भरे पेड़ों को काट दिया। इनमें 7 चम्पा के पेड़ भी शामिल थे, जो पिछले कई वर्षों से इस इलाके की हरियाली और सुंदरता को संवार रहे थे।

पेड़ कटाई पर विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर निगम कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पेड़ों की कटाई की। कर्मचारियों असीम अहमद, श्यामलाल और नीलेश झा का कहना है कि उन्हें आदेश दिया गया था और बगल के एक सरकारी बंगले से “मैडम” ने खड़े होकर पेड़ों को काटने का निर्देश दिया। मौके पर पहुंचे निगम अधिकारी अनवर खान ने कहा कि यह कार्रवाई नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर की गई है और आश्वासन दिया कि कल 12 साल पुराने पेड़ों के स्थान पर नए पेड़ लगाए जाएंगे।

निवासियों का विरोध

चार इमली के निवासियों ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और कहा कि निगम तारों पर गिरे सूखे पेड़ों पर ध्यान नहीं देता, लेकिन स्वस्थ व पुराने पेड़ों को रातों-रात काट देता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष भी इसी बंगले के भीतर एक पचास साल पुराना इमली का पेड़ काटा गया था।

पर्यावरण और नौकरशाही

निवासी सवाल उठा रहे हैं कि जब प्रधानमंत्री नागरिकों से “पर्यावरण बचाओ, पेड़ लगाओ” की अपील कर रहे हैं, तब सरकारी तंत्र खुद क्यों हरियाली को नष्ट कर रहा है। उनका कहना है कि अगर आम नागरिक पेड़ काटे तो अपराध माना जाता है, तो जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के लिए अलग नियम क्यों?

शिकायतें और मांग

इस घटना की शिकायत हबीबगंज थाने के साथ-साथ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) को भी की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

मामला सिर्फ 30 पेड़ों का नहीं, बल्कि उस सोच का है जो प्रकृति को बाधा समझती है, जीवनदाता नहीं। यदि आज भी हम नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ियों को कंक्रीट का मरुस्थल ही मिलेगा, हरी-भरी धरोहर नहीं। नीतियों और आदेशों के साथ संवेदनशीलता भी जरूरी है, ताकि विकास और पर्यावरण में संतुलन बना रहे।

Horoscope: 24-03-26

Horoscope: जानें मंगलवार का राशिफल, किस राशि को होगा लाभ और किसे

Haryana Journalists Protest : ऐतिहासक रहा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का पहला व विशाल महाधरना : डॉ इंदु बंसल

Haryana Journalists Protest : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Bhopal news : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पूर्व मंत्री पवैया ने संभाला पदभार

Bhopal news : उप मुख्यमन्त्री देवड़ा एवं श्री शुक्ल ने दी शुभकामनाएं

Balod Kite Accident : छत से गिरकर 7 वर्षीय मासूम की मौत

Balod Kite Accident : नेवारीकला गांव में दर्दनाक हादसा, दूसरी मंजिल से

Pension Issue : बोकारो में पेंशन के लिए भटकता बुजुर्ग, 3 महीने से प्रखंड कार्यालय के चक्कर

Pension Issue : कसमार प्रखंड कार्यालय में सुनवाई नहीं, बुजुर्ग रोज लगा

Kota : अमर शहीदों को श्रद्धांजलि: कोटा में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह

Kota : शहीदों की स्मृति में रक्तदान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

bareilly-fake-fertilizer : बरेली में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 ट्रक नकली खाद जब्त

bareilly-fake-fertilizer : , ‘ऑर्गेनिक पोटाश’ के नाम पर किसानों से ठगी कई

Korba Fight : कपड़ा दुकान के बाहर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संवाददाता: उमेश डहरिया Korba Fight : निहारिका घंटाघर के पास देर रात

Kudargarh Chunari Offering: कुदरगढ़ धाम में 108 मीटर चुनरी अर्पित, नवरात्रि में उमड़ी आस्था की लहर

Kudargarh Chunari Offering: नवरात्रि में कुदरगढ़ धाम में दिखा भक्ति का भव्य

Indore garage fire: लेक व्यू पार्क कॉलोनी में गैरेज में भीषण आग, कई कारें जलकर खाक

Indore garage fire: इंदौर के चोईथराम हॉस्पिटल के पास स्थित लेक व्यू

mukesh-khanna : अयोध्या में मुकेश खन्ना ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, ‘जय हिंद हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत

रिपोर्ट- अंकुर पांडे mukesh-khanna : अयोध्या, महाभारत धारावाहिक में भीष्म पितामह का

Pakistani spy arrested: फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Report by: Sandeep Chaudhary Pakistani spy arrested: गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद में