,

चुनाव से पहले शांति की बात करने वाले ट्रंप के बदले तेवर

- Advertisement -
Ad imageAd image

टोरंटो: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हमास को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि 20 जनवरी को उनकी शपथ ग्रहण से पहले अमेरिकी बंधकों को रिहा नहीं किया गया, तो मिडिल ईस्ट में नर्क के सारे दरवाजे खोल दिए जाएंगे। चुनाव से पहले शांति और कूटनीति की बात करने वाले ट्रंप ने अपने तेवर बदलते हुए हमास को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा, मैं बातचीत की प्रक्रिया में बाधा नहीं डालना चाहता, लेकिन यदि बंधकों को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो मिडिल ईस्ट में ऐसी स्थिति पैदा होगी जिसे हमास कभी भूल नहीं पाएगा।

डेनमार्क पर टैरिफ लगाने की बात कही

हालांकि, ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी कार्रवाई का स्वरूप क्या होगा। गौरतलब है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने 100 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया था, जिनमें कुछ अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। ट्रंप ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में केवल हमास पर ही नहीं, बल्कि कई अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा की कनाडा और मेक्सिको पर प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है। पनामा नहर को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन सैन्य हस्तक्षेप से इनकार नहीं किया। ग्रीनलैंड पर सैन्य कार्रवाई की संभावनाओं से इनकार करते हुए, डेनमार्क पर टैरिफ लगाने की बात कही। गल्फ ऑफ मैक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका करने का सुझाव दिया।

हमास को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

उन्होंने इसे एकदम सटीक और खूबसूरत नाम बताया। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आगामी प्रशासन की नीतियों के संकेत देते हुए स्पष्ट किया कि उनका रुख अमेरिकी हितों की रक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का रहेगा। उनकी बयानबाजी से साफ है कि वह कूटनीति के साथ-साथ शक्ति प्रदर्शन की रणनीति अपनाने की तैयारी में हैं। हमास को सख्त संदेश ट्रंप ने हमास के बंधक संकट को लेकर कहा कि उनकी प्राथमिकता अमेरिकियों को सुरक्षित रिहाई दिलाना है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, अगर मेरी शपथ से पहले बंधकों को छोड़ा नहीं गया, तो हमास को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ट्रंप की इस चेतावनी से न केवल मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ सकता है, बल्कि उनकी नीतियों से अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय भूमिका पर भी गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Road Collapsed : डिंडोरी में 7 करोड़ की सड़क 3 साल में ही बह गई, बारिश ने खोली निर्माण की पोल

रिपोर्ट- रफी खान Road Collapsed : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मानसून

Shubman Gill के पास इतिहास बदलने का मौका, श्रीलंका सीरीज में करना होगा बस इतना काम

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से

Chicken Church Indonesia: न मुर्गा, न आम चर्च… फिर क्यों मशहूर है ये अनोखी इमारत? सपने से शुरू हुई थी कहानी

Chicken Church Indonesia की रहस्यमयी कहानी Chicken Church Indonesia: इंडोनेशिया के सेंट्रल

Tractor Accident: कोहढा गांव मोड़ के पास रबीश से लदी ट्रैक्टर पलटी, चालक की दबकर मौत

Report: Neha gupta Tractor Accident भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में

Road Collapsed : डिंडोरी में 7 करोड़ की सड़क 3 साल में ही बह गई, बारिश ने खोली निर्माण की पोल

रिपोर्ट- रफी खान Road Collapsed : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मानसून

Balochistan में पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक, 20 नागरिकों की मौत; दर्जनों घर तबाह

Balochistan: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना की ओर से

भारत पर 100% Tariff वाले अमेरिकी बिल के समर्थन में बोरिस जॉनसन, बोले- रूस पर पड़ेगा दबाव

100% Tariff: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस से तेल

International Youth Day पर PM Modi का युवाओं को संदेश, संस्कृत सुभाषित के जरिए बताए सफलता और सम्मान के गुण

International Youth Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर

Parliament Monsoon सत्र के आखिरी 2 दिन में हंगामा तेज, JPC के पास भेजा जा सकता है FCRA बिल

Parliament Monsoon: मानसून सत्र के अब केवल दो कार्यदिवस बाकी हैं। बुधवार

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. पन्ना की खदान में