By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > धर्म-संस्कृति > Chanakya Niti : कुछ बातें पुरुषों को ना ही पता चले तो बेहतर? पत्नियां भूलकर भी अपने पति से न कहें ये 5 बातें
धर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : कुछ बातें पुरुषों को ना ही पता चले तो बेहतर? पत्नियां भूलकर भी अपने पति से न कहें ये 5 बातें

Abhishek Singh
Last updated: April 20, 2026 4:40 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य कहते हैं कि रिश्तों में प्रेम और विश्वास जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है धैर्य और मौन। कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें साझा करने से रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। चाणक्य नीति में बताया गया है कि पत्नियों को कुछ बातें अपने पति से साझा नहीं करनी चाहिए।

Contents
1 : मायके की बातें न करें साझा2 : झूठ से हमेशा बचें3 : तुलना करने से बचें4 : आर्थिक मामलों को रखें संतुलित5 : क्रोध में कुछ न कहेंread more : Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की ये 7 नीतियां अपनाकर हो जाएंगे सफल, बड़े से बड़ा लक्ष्य भी आसानी से करेंगे हासिल
Chanakya Niti

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य (Chanakya) भारतीय इतिहास के महान विद्वान, नीति-निर्माता और गुरु माने जाते हैं। उनकी नीतियां जीवन के हर क्षेत्र में लागू होती हैं चाहे वह राजनीति हो, समाज हो या पारिवारिक जीवन। आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी, हजारों साल पहले थीं। उन्होंने सिखाया कि हर रिश्ता सिर्फ प्यार से नहीं, बल्कि संयम, समझ और संवाद से भी मजबूत होता है। चाणक्य नीति में उन्होंने पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने के कई अहम सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पत्नी को भूलकर भी अपने पति को कुछ बातें नहीं बतानी चाहिए, क्योंकि कुछ राज छिपे रहें तो ही गृहस्थी सुखी रहती है।

1 : मायके की बातें न करें साझा

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि विवाह के बाद पत्नी को अपने मायके की हर बात पति से साझा नहीं करनी चाहिए। हर परिवार की परिस्थितियां अलग होती हैं, और मायके-पति की तुलना करना रिश्ते में दरार डाल सकता है। इससे पति को असहजता महसूस हो सकती है और घर का माहौल बिगड़ सकता है।

2 : झूठ से हमेशा बचें

चाणक्य के अनुसार, रिश्ते की नींव विश्वास पर टिकी होती है। एक बार झूठ का पर्दाफाश हो जाए, तो भरोसा दोबारा नहीं बनता। इसलिए छोटी-छोटी बातों में भी ईमानदारी रखना सबसे जरूरी है। सच्चाई रिश्ते को मजबूत बनाती है और मन को शांति देती है।

3 : तुलना करने से बचें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कभी भी किसी दूसरे पुरुष से अपने पति को न तौलें। अकसर महिलाएं यह गलती करती हैं। अपने पति की तुलना दूसरों से कर देती हैं, जो पुरुष के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा सकती है। “वो ऐसा है, तुम वैसे क्यों नहीं हो” जैसे शब्द रिश्ते में दूरी लाते हैं। चाणक्य कहते हैं कि तुलना से प्यार कम और गलतफहमियां ज्यादा बढ़ती हैं।

4 : आर्थिक मामलों को रखें संतुलित

आचार्य चाणक्य ने धन के मामले में भी सतर्क रहने की सलाह दी है। पत्नियों को अपनी बचत या खर्च के हर विवरण की जानकारी देना जरूरी नहीं है। कुछ वित्तीय बातें गुप्त रखना भी परिवार के आर्थिक संतुलन के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में अचानक आई किसी मुसीबत के समय वही पैसा काम आता है, जो पति को बिना बताए जमा किया गया हो।

5 : क्रोध में कुछ न कहें

जब इंसान बहुत गुस्से में होता है, तो उसके शब्द तीर की तरह चोट करते हैं। चाणक्य का मानना है कि क्रोध में बोला गया एक शब्द भी रिश्ते को तोड़ सकता है। पत्नी द्वारा क्रोध में पति को कही गई बात पति के मन पर गहरा आघात कर सकती है। इसलिए ऐसी स्थिति में चुप रहना ही समझदारी है। मौन रिश्ते को बचाता है और प्रेम को गहरा करता है।

read more : Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की ये 7 नीतियां अपनाकर हो जाएंगे सफल, बड़े से बड़ा लक्ष्य भी आसानी से करेंगे हासिल

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

https://swadeshlive.com/mp-ucc-bill-passed/
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill: यूसीसी विधेयक पारित होना समानता और सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम : गोविंद सिंह राजपूत

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
https://swadeshlive.com/commonwealth-games-2026-india-schedule/
खेल

Commonwealth Games 2026 आज से शुरू, जानें भारत का पूरा शेड्यूल, लाइव प्रसारण और किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/ohh-my-dog-trailer-pankaj-tripathi/
मनोरंजन

‘Ohh My Dog’ का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी की नई थ्रिलर में दिखेगी इंसान और कुत्ते के रिश्ते की भावुक कहानी

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/awarapan-2-arijit-singh-comeback/
मनोरंजन

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?