Chanakya Niti : चाणक्य नीति में जीवन के लगभग हर पक्ष को छुआ गया है। इसमें हमको यह जानकारी भी मिलती है कि किन अवगुणों के दिखने पर आपको किसी व्यक्ति से दोस्ती नहीं करनी चाहिए। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Chanakya Niti : अगर जीवन में आपको एक सच्चा और अच्छा दोस्त मिल जाए तो आपकी कई परेशानियां यूं ही हल हो जाती हैं। वहीं बुरे लोगों से मित्रता करने से आपका जीवन बर्बाद भी हो सकता है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में कुछ ऐसे अवगुणों के बारे में बताया है जो आपकी किसी व्यक्ति में दिखें तो उसकी ओर दोस्ती का हाथ आपको कभी नहीं बढ़ाना चाहिए। आज हम आपको इन्हीं अवगुणों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Chanakya Niti : स्वार्थी व्यक्ति से हमेशा रहें दूर
आचार्य चाणक्य ने बताया है कि सच्ची दोस्ती स्वार्थ से परे होती है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति आपसे अपने स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए जुड़ रहा है तो उससे आपको हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसे लोगों से दोस्ती करना आपको भारी पड़ सकता है। इसलिए स्वार्थ के कारण आपसे जुड़ने वालों से हमेशा दूर ही रहें।
Chanakya Niti : क्रोधी व्यक्ति से न जोड़ें नाता
क्रोधी लोगों से दोस्ती करना भी आपको भारी पड़ सकता है। जो व्यक्ति अपने गुस्से को काबू में नहीं कर सकता वो अपने साथ-साथ आपका नुकसान भी करवा सकता है। साथ ही कई मौकों पर आप पर भी भड़क सकता है। इसलिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति बहुत जल्दी और बार-बार अपना आपा खो देता है उससे दोस्ती आपको नहीं करनी चाहिए।
Chanakya Niti : जिसका न हो कोई लक्ष्य
जिम्मेदार व्यक्ति अपने जीवन में कोई न कोई लक्ष्य या उद्देश्य लेकर चलता है। वहीं जिन लोगों का जीवन में कोई उद्देश्य या लक्ष्य नहीं है वो खुद भी भ्रमित रहता है और दूसरों को भी भ्रमित करता है। इसलिए आचार्य चाणक्य की यह सीख है कि लक्ष्यहीन व्यक्ति से आपको दोस्ती नहीं करनी चाहिए।
Chanakya Niti : धोखेबाज लोगों से न करें दोस्ती
दोस्ती का पहला नियम यही है कि दोस्त आपके प्रति ईमानदार हो। वहीं जो लोग धोखेबाज होते हैं विश्वासघात करते हैं वो दोस्ती के लायक कभी नहीं हो सकते। इसलिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि विश्वासघात करने वाले व्यक्तियों से आपको कभी भी मित्रता नहीं करनी चाहिए।
Chanakya Niti : अनैतिक मार्ग पर चलने वालों से रहें दूर
जो लोग गलत मार्ग पर अग्रसर होते हैं, धर्म का पालन नहीं करते और नियमों का उल्लंघन करते हैं ऐसे लोगों से भी व्यक्ति को हमेशा दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग आपको भी सही दिशा से भटका सकते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों से दोस्ती आपको भारी पड़ सकती है।
read more : Chanakya Niti : ये 4 अच्छी आदतें खत्म कर देती हैं सारे दुख, जीवन को बना देती हैं सफल और सुखी

