,

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा: पुलिस वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/cg-top-10-may-20/

BY: Yoganand Shrivastva

तमिलनाडु: शिवगंगा जिले में मंगलवार को पुलिस के तेज रफ्तार वाहन ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय प्रसाद, उनकी पत्नी 20 वर्षीय सत्या और दो वर्षीय बेटे अश्विन के रूप में हुई है, जबकि रिश्तेदार सोनाई ईश्वरी (25) गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

घटना उस समय हुई जब यह परिवार अनंजियुर से सोनाई ईश्वरी को लेकर अपने गांव लौट रहा था। सक्कुडी क्षेत्र के पास सामने से आ रहे रामनाथपुरम जिला पुलिस के वाहन ने दोपहिया को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सत्या और उनका बेटा अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ बैठे। गंभीर रूप से घायल सोनाई ईश्वरी का इलाज मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में चल रहा है।

शिवगंगा के पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों की ओर इशारा करता है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब पुलिस वाहन ही यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो आम नागरिकों से इसकी अपेक्षा कैसे की जा सकती है।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति