,

Chakrata News: भीषण आग का तांडव, लकड़ी के तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Chakrata News

Report by: Indrapal Singh, Edit by: Priyanshi Soni

Chakrata News: चकराता क्षेत्र के गमरी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब देवदार की लकड़ी से बने एक तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

Chakrata News: घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक

भीषण आग के कारण मकान में रखा घरेलू सामान, फर्नीचर और अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।

Chakrata News: ग्रामीणों ने बुझाने की की कोशिश, नहीं मिला सफलता

Chakrata News

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन लकड़ी का मकान होने के कारण आग विकराल रूप ले चुकी थी। काफी देर बाद आग खुद शांत हुई, तब तक मकान पूरी तरह जल चुका था।

Chakrata News: आग के कारणों की जांच में जुटा प्रशासन

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान

Read also: Union Budget 2026: आम बजट 2026 को जन-जन तक पहुंचाएगी बीजेपी, देशभर में चलेगा 2 हफ्ते का मेगा अभियान