Report by: Bhuwam Singh
Chaitra Navratri 2026: नैनीताल में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक उत्साह चरम पर है। पहले दिन ही प्रसिद्ध मां नैना देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं।
Chaitra Navratri 2026: नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इसी क्रम में नैनीताल के विभिन्न मंदिरों में भी विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। मां नैना देवी मंदिर में लगातार नौ दिनों तक भव्य पूजा और आरती का आयोजन होगा।
Chaitra Navratri 2026: मां नैना देवी मंदिर की पौराणिक मान्यता
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी पार्वती के सती होने के बाद भगवान शिव उनके पार्थिव शरीर को लेकर ब्रह्मांड में विचरण करने लगे थे। तब भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर के टुकड़े किए, जिनमें से उनकी बाईं आंख नैनीताल में गिरी। इसी कारण इस स्थान को शक्तिपीठ माना जाता है और यहां मां नैना देवी की स्थापना हुई।
Chaitra Navratri 2026: श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास
भक्तों का मानना है कि मां नैना देवी अपने भक्तों के दुख-दर्द को समझती हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। नवरात्रि के अवसर पर यहां दर्शन करने का विशेष महत्व माना जाता है।
Chaitra Navratri 2026: धार्मिक माहौल से गूंजा नैनीताल
नवरात्रि के पहले दिन से ही पूरा नैनीताल धार्मिक माहौल में रंगा नजर आ रहा है। मंदिरों में घंटियों और भजन-कीर्तन की गूंज के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं।





